{"vars":{"id": "114287:4880"}}

दुनिया के इन 10 देशों में मिलता है सबसे सस्ता सोना,यहां इस महंगाई के टाइम में भी बेहद कम है गोल्ड का रेट, देखें 

 

Top 10 cheapest gold contries 2026 : भारत में सोने के रेट में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। पिछले कुछ महीने में लगातार गोल्ड के रेट में तेजी देखने को मिली है और अभी सोना पिछले साल की तुलना में साल 2026 में 21000 रुपए ज्यादा महंगा हो गया।

ऐसे में अगर आप ज्वैलरी खरीदने की सोच रहे हैं तो इन 10 देश से खरीद सकते हैं क्योंकि यहां इस महंगाई के टाइम में भी सोना सस्ता मिलता है।तो आईए जानते हैं उन 10 देश के बारे में जहां सोना सस्ता मिलता है...

 इन देशों में मिलता है सबसे सस्ता सोना

UAE: संयुक्त अरब अमीरात को गोल्ड शॉपिंग की राजधानी कहा जाता है। ई टैक्स स्ट्रक्चर काफी आसान है और गोल्ड मार्केट में कंपटीशन भी काफी ज्यादा है यही वजह है कि यहां सोने का रेट कम है। साल 2026 में यह 24 कैरेट सोने का रेट 140000 रुपए प्रति 10 ग्राम है।

 हांगकांग: हॉन्ग कोंग एशिया का प्रमुख गोल्ड ट्रेडिंग सेंटर है। यहां इंपोर्ट और एक्सपोर्ट ड्यूटी कम होने की वजह से सोने की कीमत कम रहती है। यहां भी 24 कैरेट सोने का रेट 140000 है ।

 स्वीटजरलैंड: स्विट्जरलैंड दुनिया की सबसे बड़ी गोल्ड रिफायनिंग इंडस्ट्री में से एक है। यहां शुद्धता और क्वालिटी का ध्यान रखा जाता है।यहां सोने का रेट 130000 प्रति 10 ग्राम है।

 सिंगापुर: सिंगापुर एशिया का बड़ा फाइनेंशियल हब है और यहां गोल्ड पर टैक्स बेहद कम है। 2026 में 24 कैरेट सोने का रेट यहां पर एक लाख 29 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम है।

 तुर्की : तुर्की की ज्वैलरी इंडस्ट्री काफी मजबूत है और यहां सोने का लोकल लेवल पर मांग ज्यादा रहता है। यहां गोल्ड का रेट 2026 में 1141000।

 इंडोनेशिया,थाईलैंड, कतर, मलेशिया में भी सोने का रेट कम है और सऊदी अरब में भी सोना बेहद सस्ता मिलता है। आप इन देशों से सोना खरीद सकते हैं।