{"vars":{"id": "114287:4880"}}

₹20 के सिक्के को लेकर सरकार ने जारी किया बड़ा अलर्ट, फटाफट पढ़े ये अपडेट वरना होगा नुकसान

 

20rs Coin Update : ₹20 की नकली सिक्कों को लेकर सरकार के द्वारा लगातार अपडेट जारी किया जा रहा है। अभी कुछ समय पहले उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में ₹20 के नकली सिक्के बनाने वाले गिरोह का भांडाफोड़ हुआ था और अब हरियाणा के सोनीपत में नकली सिक्के बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। हरियाणा के सोनीपत में पेचकस बनाने की फैक्ट्री के आड़ में नकली सिक्का बनाया जा रहा था।

 पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार

 सोनीपत के इस गिरोह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और आरोपियों के पास से 6400 नकली ₹20 के सिक्के और 6 मशीन बरामद हुए हैं। पूछताछ में सामने आया है कि रोजाना 12000 नकली सिक्के मार्केट में खपाया जाता है। ऐसे में पुलिस का कहना है की मार्केट में कई नकली सिक्के अभी भी मौजूद है ऐसे में सरकार ने लोगों से नकली और असली 20 के सिक्के के बारे में जानकारी रखने के लिए अपील किया है।

 डिजाइन को देखकर करें पहचान 

 ₹20 की असली सिक्के पर बना डिजाइन साफ और उभरा दिखाई देता है और उसे पर लिखो नंबर भी स्पष्ट दिखाई देते हैं। वहीं दूसरी तरफ ₹20 के नकली सिक्के का डिजाइन और नंबर स्पष्ट दिखाई नहीं देता है वह धुंधला होता है। सिक्के के किनारे पर बनी धारियां भी आपको असली और नकली की पहचान बता सकती है।

 असली सिक्के में धारियां स्पष्ट दिखाई देती है वही नकली सिक्के में धारियां स्पष्ट दिखाई नहीं देती। असली सिक्के का वजन 8.5 ग्राम होता है लेकिन नकली सिक्के का वजन कम या ज्यादा हो सकता है। असली सिक्के में धातु की चमक ज्यादा होती है लेकिन नकली सिक्के में ऐसा नहीं होता है।

 वहीं सरकार ने अपील किया है अगर आपको नकली सिक्का मिलता है और जो भी दुकानदार या व्यक्ति आपको नकली सिक्का देता है तो आप तुरंत नजदीकी बैंक या पुलिस स्टेशन में जाकर कंप्लेंट करें। ऐसा करके नकली सिक्कों का लेनदेन रोका जा सकता है।