{"vars":{"id": "114287:4880"}}

10,20 और ₹50 के नोट को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला, लागू हुआ नया नियम,देखें यहां

 
New rule for currency:  आमतौर पर देखा जाता है कि एटीएम से 500, ₹100 और ₹200 तक के नोट निकल जाते हैं। लेकिन एटीएम से छोटे नोट नहीं निकलते हैं ऐसे में लोगों को छुट्टा को लेकर दिक्कत होने लगती है।
 ऐसे में लगातार अफवाह फैलता हैं की मार्केट में छोटे नोटों की कमी हो गई है। अब केंद्र सरकार के द्वारा इस पर बयान दिया गया है। सरकार ने सभी अटकलें पर विराम लगा दिया है और मंगलवार को संसद में बताया कि देश में चलन में मौजूद 10-20 और ₹50 के छोटे मूल्य वर्ग की करेंसी नोटों में किसी भी तरह की कमी नहीं आई है। वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने इसको लेकर बड़ा बयान दिया है।
 अब एटीएम से निकलेंगे छोटे नोट
 राज्यसभा में एक प्रश्न का उत्तर देते हुए वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि अब एटीएम से छोटे नोट भी निकलेंगे। उन्होंने बताया कि छोटे मूल्य के नोट के लिए स्मॉल वैल्यू डिस्पेंसर के अंतर्गत पायलट प्रोजेक्ट की शुरुआत हुई है। यानी कि अब एक खास तरह के एटीएम से 10 20 और ₹50 के नोट निकलेंगे।
 मार्केट में छोटे नोटों की मांग देखने को मिलती है। ऐसे में छोटे नोटों के लिए सरकार के द्वारा पायलट प्रोजेक्ट की शुरुआत की गई है। मंत्री ने बताया कि हमने आरबीआई को सूचित किया है कि वह अर्थव्यवस्था की मांग को पूरा करने के लिए निरंतर आधार पर विभिन्न मूल्य वर्ग के बैंक नोट और सिक्कों को पर्याप्त मात्रा में प्रचलन में लाने का प्रयास करें।