{"vars":{"id": "114287:4880"}}

1 अप्रैल से बदल जाएगा UPI Payment का नियम, अब सिर्फ OTP से नहीं चलेगा काम, जाने क्या-क्या होगा बदलाव

 
Upi payment new rules : आप अगर ऑनलाइन पेमेंट करते हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। 1 अप्रैल से ऑनलाइन पेमेंट के नियमों में बड़ा बदलाव होने वाला है जिसके बारे में हर व्यक्ति को जानना चाहिए।
 1 अप्रैल से यूपीआई पेमेंट के नियमों में होगा बदलाव 
 देश के केंद्रीय बैंक आरबीआई के द्वारा यूपीआई पेमेंट से जुड़े नियमों में 1 अप्रैल से कुछ बदलाव किया जाएगा। इन बदलाव के अंतर्गत अब यूपीआई पेमेंट के लिए आपको पहले से ज्यादा सिक्योरिटी की जरूरत पड़ेगी और आपको पेमेंट करने के लिए केवल ओटीपी नहीं देना होगा बल्कि और भी कई तरह की जानकारी देना होगा।
 1 अप्रैल से इन चीजों की पड़ेगी जरूरत 
  •  1 अप्रैल से पेमेंट के लिए टू फैक्टर ऑथेंटिकेशन जरूरी होगा।
  • केवल OTP से काम नहीं चलेगा।
  •  पेमेंट करते समय आपको पिन पासवर्ड और फिंगरप्रिंट देना होगा।
फ्रॉड रोकने के लिए आरबीआई ने लिया फैसला
UPI के जरिए लगातार फ्रॉड की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है यही वजह है कि आरबीआई के द्वारा यूपीआई से जुड़े नियमों में बदलाव किया गया है ताकि अब ग्राहकों को ज्यादा सुरक्षा मिल सके।
 अब धोखाधड़ी के लिए बैंक होंगे जिम्मेदार
 आरबीआई के नए नियम के अनुसार अब धोखाधड़ी के लिए बैंकों को जिम्मेदार माना जाएगा। अब GOOGLE PAY, Phone Pay, पेटीएम सभी को सिक्योरिटी के नियमों का पालन करना होगा। कोई तकनीकी फ्रॉड होता है तो बैंक जिम्मेदार होंगे और यूजर्स को जल्द से जल्द बैंकों को समाधान देना होगा।