1 अप्रैल से बदल जाएगा ATM से जुड़ा नियम, ग्राहकों पर सीधा पड़ेगा असर, जानिए नया नियम वरना हो सकता है नुकसान
ATM New Rule: नए वित्त वर्ष की शुरुआत के साथ ही एटीएम ( ATM new rules) से जुड़े कई नियमों में भी बदलाव हो जाएगा। 1 अप्रैल से कई बैंकों के द्वारा एटीएम चार्ज को बदला जाएगा। इसका सीधा असर ग्राहकों पर पड़ेगा।
UPI से कैश निकालना अब फ्री लिमिट में होगा शामिल
प्राइवेट सेक्टर के एचडीएफसी बैंक ( HDFC Bank) के द्वारा साफ किया गया है कि ATM से UPI के जरिए निकाली गई कैश की राशि को मासिक फ्री ट्रांजैक्शन लिमिट में गिना जाएगा। पहले से अलग कैटेगरी में रखा जाता था लेकिन अब इसे कुल ट्रांजैक्शन में जोड़ लिया जाएगा।
लिमिट पार करने पर देना होगा ज्यादा पैसा
अगर ग्राहक अपनी मासिक फ्री ट्रांजैक्शन लिमिट को पार करता है तो उसे प्रति ट्रांजेक्शन ₹23 देना होगा। अभी एचडीएफसी बैंक के ग्राहकों को एटीएम पर हर महीने 5 फ्री ट्रांजैक्शन मिलता है।
PNB के द्वारा भी डेली कैश लिमिट में बदलाव
सरकारी बैंक पंजाब नेशनल बैंक ( Punjab National Bank) के द्वारा भी कुछ डेबिट कार्ड के लिए दैनिक कैश निकासी सीमा में बदलाव किया जाएगा। नए नियम के अंतर्गत अब रोजाना 50000 से 75000 ही कार्ड से निकाल पाएंगे।
JIO पेमेंट्स बैंक की नई QR सुविधा
जिओ पेमेंट्स बैंक के द्वारा यूपीआई आधारित कैश विड्रोल सेवा शुरू करने की घोषणा कर दी गई है इसके अंतर्गत ग्राहक का बिजनेस कॉरस्पॉडेंट टच पॉइंट्स पर QR कोड स्कैन करके नगद राशि निकाल पाएंगे।