{"vars":{"id": "114287:4880"}}

फिक्स्ड डिपॉजिट से भी ज्यादा रिटर्न देती है ये सरकारी स्कीम्स, यहां पैसा लगाकर बन सकते हैं मालामाल 

 
Best Government Schemes: हर व्यक्ति अपने भविष्य के लिए अपनी कमाई का कुछ पैसा बचाना चाहता है। बहुत सारे लोग फिक्स्ड डिपॉजिट में पैसा लगाते हैं क्योंकि फिक्स्ड डिपॉजिट को सबसे सुरक्षित निवेश माना जाता है। 
आप अगर फिक्स डिपॉजिट में पैसा नहीं लगाना चाहते हैं तो सरकारी स्कीम्स में पैसा लगा सकते हैं यहां आपको काफी अच्छा रिटर्न मिलेगा। सबसे बड़ी बात है कि यहां किसी भी प्रकार का जोखिम नहीं है और आपको गारंटीड रिटर्न मिलेगा। तो आईए जानते हैं इन स्कीम्स के बारे में विस्तार से...
NPS Scheme 
NPS एक सरकारी रिटायरमेंट स्कीम है इसमें आपका पैसा सरकार द्वारा बॉन्ड और शेयर में निवेश किया जाता है ताकि ग्राहकों को काफी अच्छा रिटर्न मिल सके। निवेश का एक हिस्सा आपके पेंशन के लिए रखा जाता है जिसे आप 60 साल के बाद आसानी से निकाल पाएंगे और सबसे बड़ी बात है कि इसमें 8% का आपको ब्याज भी मिलेगा।
RBI FRSB Scheme 
 आप अगर एनपीएस में पैसा नहीं लगाना चाहते हैं तो आप आरबीआई के इस शानदार स्कीम में पैसा लगा सकते हैं जिसमें आपको 8.005 परसेंट का ब्याज मिलेगा। आप चाहे तो आरबीआई के रिटेल अप के जरिए इसे खरीद सकते हैं और यहां भी आपका पैसा बिल्कुल ही सुरक्षित रहेगा।
 National saving certificate scheme 
 नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट एक सरकारी बचत योजना है और इसमें आप लंबे समय के लिए निवेश कर सकते हैं। 5 से 10 साल के लिए आप इसमें निवेश कर सकते हैं। इसमें 7% से अधिक का ब्याज मिलता है। आप ₹1000 से इसमें शुरुआत कर सकते हैं।