अगले दो दिनों तक 3 घंटे तक रहेगी रेलवे की ये सेवाएं, ना कटेगी टिकट ना दिखेगा पीएनआर नंबर
Indian railway news: इंडियन रेलवे के द्वारा 14 और 15 मार्च को रेलवे सेवाएं 3 घंटे तक ठप रखी जाएगी। आप अगर 14 और 15 मार्च को टिकट बुक करने का प्लान बना रहे हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। रेलवे के द्वारा रिजर्वेशन सिस्टम को और ज्यादा बेहतर बनाने के लिए अगले दो दिनों तक मेंटेनेंस का काम किया जाएगा जिसकी वजह से कुछ घंटे के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन बुकिंग सेवाएं ठप रहेगी।
क्यों बंद रहेगी यह सर्विस?
उत्तर रेलवे के अनुसार दिल्ली पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम की कार्य क्षमता और स्पीड को बढ़ाने के लिए समय-समय पर तकनीकी सुधार किया जाता है। अगले दो दिनों तक तकनीकी कार्य किया जाएगा और कई टेक्निकल अपडेट किए जाएंगे यही वजह है कि दो दिनों तक रेलवे के द्वारा सुविधाओं को ठप रखा जाएगा।
14 और 15 मार्च को रात के समय 3 घंटे तक मेंटेनेंस का काम किया जाएगा और 3 घंटे तक टिकट बुकिंग और पीएनआर नंबर चेक करने की सुविधाओं को बंद रखा जाएगा इसलिए आप अगर टिकट बुक करना चाहते हैं तो रात के बजाय दिन में ही बुक कर ले।
इंडियन रेलवे ने बताया कि मेंटेनेंस का काम इसलिए भी जरूरी है ताकि लोगों को समय-समय पर जरूरी अपडेट्स मिलते रहे और टिकट बुकिंग में किसी भी तरह की टेक्निकल खामियां ना दिखे।