{"vars":{"id": "114287:4880"}}

 1 अक्टूबर से बदल जाएगा State Bank of India का ये नियम, आम जनता पर पड़ेगा सीधा असर, देखें

 

 

SBI New Rule: आप अगर स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के ग्राहक है तो यह खबर आपके लिए जरूरी है। 1 अक्टूबर से नियमों में बड़ा बदलाव होने वाला है जी हां स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया 1 अक्टूबर से कई नियम बदलने वाला है जिसका सीधा असर आम जनता पर पड़ेगा। अब एटीएम से कैश निकालना काफी महंगा पड़ने वाला है। अगस्त में ही स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया ने इसकी जानकारी दी है।

आम जनता पर होगा सीधा असर 

1 अक्टूबर से स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के ग्राहकों को महीने में चार बार फ्री कैश निकालने की सीमा दी गई है। अब मौजूदा सीमा से अधिक बार अगर आप पैसा निकालते हैं तो आपको ₹15 और जीएसटी शुल्क भी देना होगा। आपको बता दे की बेसिक सेविंग बैंक डिपॉजिट अकाउंट पर यह नियम लागू होगा।

 

15 रुपये का लगेगा चार्ज 

बैंक के द्वारा जानकारी दी गई है कि ग्राहकों को हर महीने चार बार फ्री कैश निकालने की सुविधा मिलेगी हालांकि अगर यह सीमा खत्म हो जाती है तो ₹15 शुल्क प्लस जीएसटी का चार्ज भी देना होगा। स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के द्वारा इस नोटिस को अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट पर शेयर किया गया है। आपको बता दे की डिजिटल ट्रांजेक्शन पर किसी भी तरह का सीमा नहीं लगाया गया है।

 

इस ट्रांजेक्‍शन में भी हुआ बदलाव

 

 सामने आई जानकारी के अनुसार आधार इनेबल्ड पेमेंट सिस्टम ट्रांजैक्शन के तरीके में भी बदलाव किया गया है। इस पर भी किसी भी तरह का सीमा नहीं लगाया जाएगा। अगर आप आधार से पैसे का लेनदेन करेंगे तो किसी भी तरह की सीमा नहीं लगाई जाएगी। आप अगर स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के ग्राहक है तो आपको इसके बारे में जरूर पता होना चाहिए। आम भाषा में कहे तो अब एटीएम से पैसा निकालना महंगा होने वाला है।