गर्मी में करें कश्मीर की यात्रा, IRCTC लाया है शानदार टूर पैकेज, रहना खाना फ्री, यहां देखें डीटेल्स
IRCTC Kashmir tour package: आप अगर अप्रैल के महीने में अपने परिवार के साथ कश्मीर की खूबसूरत वादियों में घूमना चाहते हैं तो आईआरसीटीसी आपको एक सुनहरा मौका दे रहा है। आईआरसीटीसी के द्वारा एक बेहतरीन हवाई टूर पैकेज लॉन्च किया गया है जिसका नाम 'जन्नत ए कश्मीर' है। यह एक हवाई टूर पैकेज है जिसकी शुरुआत 17 अप्रैल 2026 से 22 अप्रैल 2026 तक के लिए किया गया है।
यह शानदार टूर पैकेज पांच रात और 6 दिन का है जिसकी शुरुआत लखनऊ से होने वाली है। इस टूर पैकेज में आप श्रीनगर सोनमर्ग पहलगाम गुलमर्ग घूम सकते हैं।
फ्लाइट से होगी व्यवस्था
इस टूर पैकेज में यात्रियों को लखनऊ से श्रीनगर आने जाने की व्यवस्था फ्लाइट से की जाएगी इसके साथ रहने ठहरने और खाने-पीने का व्यवस्था भी तीन सितारा होटल में किया जाएगा।
यात्रियों को स्टोर पैकेज में बेताब घाटी चंदनवाड़ी और घाटी शंकराचार्य मंदिर निशात बाग शालीमार गार्डन हजरतबल दरगाह आदि घुमाया जाएगा।
कितना आएगा खर्च
स्टोर पैकेज में एक व्यक्ति के लिए खर्च 68800 रखा गया है, अगर दो व्यक्ति के साथ जा रहे हैं तो प्रति व्यक्ति के हिसाब से ₹52300 देना होगा और तीन व्यक्ति के साथ जा रहे हैं तो प्रति व्यक्ति के हिसाब से 49950 देना होगा। एक बार टिकट बुक कर लेंगे तो इसमें ही आपको रहने खाने घूमते सब का व्यवस्था होगा।
ऑफिशल वेबसाइट से कर सकते हैं टिकट बुक
आईआरसीटीसी के ऑफिसियल वेबसाइट से टिकट बुक कर सकते हैं। आप जल्द से जल्द टिकट बुक कर लीजिए क्योंकि इसके लिए लिमिटेड सेट रखा गया है।