{"vars":{"id": "114287:4880"}}

बेहद कम खर्च में अपने परिवार के साथ करें केरल की यात्रा, IRCTC ने लॉन्च किया सस्ता टूर पैकेज, यहां देखें डीटेल्स 

 

IRCTC Keral tour package : IRCTC के द्वारा कई सस्ता टूर पैकेज लॉन्च किया जाता है। आईआरसीटीसी के सस्ते टूर पैकेज की मदद से आप कम खर्चे में कई खूबसूरत जगह की यात्रा कर सकते हैं। आप अगर केरल की यात्रा करना चाहते हैं तो आईआरसीटीसी के शानदार टूर पैकेज की मदद से केरल घूम सकते हैं।

 22 मार्च से आईआरसीटीसी के द्वारा केरल टूर पैकेज की शुरुआत हो रही है। इस टूर पैकेज में कम खर्चे में आपको केरल के कई खूबसूरत जगह पर घूमने का मौका मिलेगा।

 बेहद शानदार है टूर पैकेज

इसका नाम Amazing Kerala है। इस पैकेज को खास तौर पर उन यात्रियों के लिए तैयार किया गया है जो कम खर्चे में केरल को करीब से देखना चाहते हैं।

 सस्ता है टूर पैकेज 

इस टूर पैकेज की अवधि 6 रात और 7 दिन की है। पैकेज की शुरुआत लखनऊ से होने वाली है।इस पैकेज के अंतर्गत आपको कोच्चि, मुन्नार, थेक्कडी, कुमारकोम और त्रिवेंद्रम जैसे प्रमुख पर्यटन स्थलों पर घुमाया जाएगा।

 आप अगर टिकट बुक करना चाहते हैं तो आईआरसीटीसी के ऑफिसियल वेबसाइट पर जा सकते हैं। वेबसाइट पर जाकर आप इसके लिए आसानी से टिकट बुक कर सकते हैं।