{"vars":{"id": "114287:4880"}}

बेहद कम खर्च में करें थाईलैंड की यात्रा, IRCTC लाया है शानदार टूर पैकेज, इन जगहों पर घूमने का मिलेगा मौका 

 

IRCTC tour package: आप अगर विदेश यात्रा करना चाहते हैं तो आपके लिए शानदार मौका है। आईआरसीटीसी के द्वारा एक खास टूर पैकेज लॉन्च किया गया है जिसके माध्यम से आप बेहद कम खर्च में थाईलैंड घूम सकते हैं। आईआरसीटीसी का यह टूर पैकेज बेहद ही शानदार और खास है।

 

 थाईलैंड अपने मनमोहन समुद्र तट और अदभुत संस्कृत के लिए प्रचलित है। यहां पर लोग यहां के रात्रि के नजरों को देखने के लिए जाते हैं और इस मुस्कान की भूमि भी कहा जाता है।

 

 कितना लगेगा खर्च

 

 आईआरसीटीसी थाईलैंड के लिए टूर पैकेज लाया है जिसके माध्यम से आप कई जगहों पर घूम सकते हैं। इस टूर पैकेज में आपको 61545 रुपए भुगतान करना होगा। यह पांच रात और 6 दिन का टूर पैकेज है।

 

 रहने खाने की होगी व्यवस्था

 

टिकट के खर्चे में ही आपसे रहने खाने आदि का पैसा ले लिया जाएगा और यहां आपको 3 स्टार होटल में ठहरने का मौका मिलेगा साथ ही घूमने के लिए भी व्यवस्था आईआरसीटीसी के द्वारा ही किया जाएगा।आप अगर कम खर्चे में थाईलैंड घूमने का प्लान बना रहे हैं तो इस टूर पैकेज के माध्यम से घूम सकते हैं।

 

 इस टूर पैकेज में आपको बैंकॉक पटाया टाइगर पार्क कोरल आईलैंड जेम्स गैलरी आदि घूमने का मौका मिलेगा। आप अगर टिकट बुक करना चाहते हैं तो आईआरसीटीसी के ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर टिकट बुक कर सकते हैं।