WhatsApp New Update: 1 अक्टूबर से इन यूजर्स के लिए फ्री नहीं रहेगा व्हाट्सएप, देना होगा चार्ज
WhatsApp New Update: आज के समय में व्हाट्सएप हर व्यक्ति की जरूरत बन गया है। चाहे प्रोफेशनल काम हो या पर्सनल लोग व्हाट्सएप्प का इस्तेमाल करते ही है। मैसेज भेजने से लेकर जरूरी डॉक्यूमेंट भेजने तक के लिए व्हाट्सएप का इस्तेमाल किया जाता है।
समय-समय पर व्हाट्सएप में अपडेट किया जाता है और यूजर्स के लिए नई सुविधाओं को जोड़ा जाता है। एक बार फिर से व्हाट्सएप को लेकर एक जरूरी अपडेट सामने आ रही है जिसके बारे में सभी को जरूर जानना चाहिए।
1 अक्टूबर से कुछ यूजर्स के लिए व्हाट्सएप फ्री नहीं रहेगा उन्हें व्हाट्सएप चलाने के लिए पैसा देना होगा। जी हां बिल्कुल सही सुना आपने हम बात कर रहे हैं बिजनेस अकाउंट की।
1 अक्टूबर से बिजनेस अकाउंट का इस्तेमाल करने वाले लोगों को बिजनेस अकाउंट व्हाट्सएप में चलाने के लिए कुछ पैसा देना होगा। व्हाट्सएप के द्वारा अपने पॉलिसी में बदलाव कर दिया गया है। व्हाट्सएप में क्लियर कर दिया है कि बिजनेस अकाउंट का इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों को अब शुल्क देना होगा इसके लिए व्हाट्सएप ने चार्ज लगा दिया है।