{"vars":{"id": "114287:4880"}}

Jind News: जींद जिले की अनाज मंडियों में गेहूं की आवक घटी, फिर भी उठान में नहीं आई तेजी

जींद जिले में इन दिनों किसानों को अपनी गेहूं की फसल बेचने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिले की अनाज मंडियों में इन दिनों गेहूं की आवक में कमी देखने को मिल रही है, बावजूद इसके उठान की रफ्तार में कोई खास सुधार नहीं हो पाया है। इससे किसानों और आढ़तियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिले की अनाज मंडियों में अब तक कुल 83 लाख 49 हजार 234 क्विंटल गेहूं की आवक हुई है, जिसमें से एजेंसियों द्वारा 49 लाख 05 हजार 225 क्विंटल गेहूं की खरीद की है। वहीं उठान के मामले में इस बार काफी ढील है।
 

Jind News: जींद जिले में इन दिनों किसानों को अपनी गेहूं की फसल बेचने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिले की अनाज मंडियों में इन दिनों गेहूं की आवक में कमी देखने को मिल रही है, बावजूद इसके उठान की रफ्तार में कोई खास सुधार नहीं हो पाया है। इससे किसानों और आढ़तियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिले की अनाज मंडियों में अब तक कुल 83 लाख 49 हजार 234 क्विंटल गेहूं की आवक हुई है, जिसमें से एजेंसियों द्वारा 49 लाख 05 हजार 225 क्विंटल गेहूं की खरीद की है। वहीं उठान के मामले में इस बार काफी ढील है। अब तक मंडियों से 9 लाख 64 हजार 024 क्विंटल गेहूं का ही उठान कराया गया है।

गेहूं की आवक हो रही है पिछले कुछ दिनों से कम

मंडी के रामसिंह, कुलदीप, सतबीर, सत्यनारायण जैन, रमेश कुमार आदि आढ़तियों के अनुसार पिछले दिनों के मुकाबले मंडियों में गेहूं लेकर आने वाले किसानों की संख्या कम हुई है। इसके बावजूद सरकारी एजेंसियों द्वारा गेहूं के उठान की प्रक्रिया धीमी बनी हुई है। किसान रामदिया, महावीर का कहना है कि उन्होंने दस दिन पहले मंडी में अपनी फसल डाली थी लेकिन आज तक उसकी पेमेंट खाते में नहीं आई है।आढ़ती ने बताया कि अभी तक उसके पास से एजेंसी ने गेहूं नहीं खरीदा है। गेहूं खरीद के बाद जैसे ही गोदाम में पहुंचेगा उसके बाद ही पेमेंट आएगी।

राजेश कुमार आर्य, डीएफएससी, जींद ने कहा कि प्रशासनिक अधिकारियों का औकहना है कि उठान प्रक्रिया को तेज करने के प्रयास किए जा रहे हैं और संबंधित एजेंसियों को निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जल्द ही स्थिति में सुधार होगा।