कब तक आएगी 8th Pay Comission की अंतिम रिपोर्ट? इतनी बढ़ेगी सैलरी, सामने आई बड़ी अपडेट, देखें
8th Pay Comission: केंद्रीय कर्मचारी बेसब्री से आठवें वेतन आयोग का इंतजार कर रहे हैं। सामने आई ताजा जानकारी के अनुसार वेतन आयोग की अंतिम रिपोर्ट दिसंबर 2026 तक सरकार के पास आ सकती है जिसके बाद सैलरी बढ़ने का रास्ता खुल जाएगा।
पैनल की तैयारी हुई तेज
कर्मचारी संगठनों ने अपने मांगों को मजबूती से रखने के दिशा में काम बढ़ा दिया है वहीं जल्द ही जॉइंट कंसलटेटिव मशीनरी की नेशनल काउंसिल में बैठक होने वाली है जहां मांगो की अंतिम सूची तैयार करके केंद्र सरकार को सौंपा जाएगा। न्यायमूर्ति रंजना प्रकाश देसाई की अध्यक्षता वाला तीन सदस्य पैनल भी अपनी अंतिम रिपोर्ट तैयार करने का काम तेजी से कर रहा है।
कब तक पूरा होगा काम
सरकार ने 28 अक्टूबर 2025 को आयोग के लिए टर्म्स ऑफ़ रेफरेंस अधिसूचित किए थे। रिपोर्ट सौंपने के लिए 18 महीने का समय दिया गया है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया था कि आयोग की अंतिम रिपोर्ट समय से पहले आ सकती है इसके बाद कर्मचारियों की सैलरी में बढ़ोतरी का रास्ता साफ हो जाएगा।
कितनी बढ़ सकती है सैलरी?
सैलानी की बढ़ोतरी फिटमेंट फैक्टर पर निर्भर करता है। जब सातवां वेतन आयोग लागू हुआ था उस समय फिटमेंट फैक्टर 2.27 रखा गया था जिससे सैलरी में 14 से 16 परसेंट की बढ़ोतरी हुई थी। इस बार फिटमेंट फैक्टर 1.83 से 3.00 के बीच रह सकता है। इससे सैलरी में बड़ी बढ़ोतरी हो सकती है कर्मचारियों का न्यूनतम सैलरी काफी ज्यादा बढ़ सकता है।