{"vars":{"id": "114287:4880"}}

भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल डीजल के रेट? सरकार कर रही है बड़ी तैयारी, यहां देखें ताजा अपडेट 

 

Petrol diesel price: एक बार फिर से आम आदमी को बड़ा झटका लग सकता है। भारत में पेट्रोल डीजल के रेट में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम विपणन कंपनियां ईंधन की खुदरा कीमतों में वृद्धि नहीं करने के कारण हो रहे घाटे को पूरी करने के लिए अब पेट्रोल डीजल के रेट में बढ़ोतरी करने का विचार कर रही है।  इसका सीधा असर आम जनता के साथ-साथ एकल रिफाइनरी कंपनियों पर पड़ सकता है।

 

पश्चिमी देशों के संकट के कारण बढ़ सकते हैं रेट

 

पश्चिम एशिया संकट से पहले अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमत $70 प्रति बैरल थी जो बढ़कर $100 के पास पहुंच गई है। लेकिन भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमत स्थिर बनी हुई है जिससे पेट्रोलियम कंपनियों को काफी नुकसान हो रहा है।

सूत्रों की माने तो ओएमसी अब रिफायनरी हस्तांतरण शुल्क पर रोक लगाने या उसपर छूट तय करने के विकल्प पर विचार करने लगी है। इसका मुख्य उद्देश्य पेट्रोल और डीजल की आयत क्षमता लागत को भुगतान करना है।

सूत्रों की माने तो इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड, भारत पैट्रोलियम, हिंदुस्तान पैट्रोलियम कॉरपोरेशन जैसी कंपनी अपने रिफायनिंग और भी प्रिंट परिचालन के बीच इस घाटे की भरपाई कर सकती है। पेट्रोल डीजल के रेट में बढ़ोतरी होने से आम जनता के ऊपर बोझ बढ़ सकता है।