LIC के इस स्कीम से जुड़कर हर महीने कर सकते हैं ₹7000 की कमाई, जानें कैसे उठाएं इसका लाभ
Bima Sakhi Yojana: भारत की सबसे बड़ी बीमा कंपनी लाइफ इंश्योरेंस कंपनी अब महिलाओं को कमाई का एक नया जरिया दे रही है।घर संभालने वाली महिलाओं के लिए लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी ( Life Insurance policy ) में एक बड़ा मौका दिया है।अगर आपको ज्यादा पढ़ाई करने का मौका नहीं मिला है तो आप लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी के शानदार योजना से जोड़कर अच्छी कमाई कर सकते हैं।
LIC की इस स्कीम का नाम बीमा सखी योजना है। इस योजना के अंतर्गत महिला बीमा एजेंट बनने की ट्रेनिंग मिलती है। इस दौरान आपको सीखने का मौका मिलेगा और स्टीपेंड भी दिया जाएगा। पहले साल ₹7000 दूसरे साल ₹6000 और तीसरे साल ₹5000 मिलेंगे।
यह स्टाइपेंड सिर्फ जेब खर्च के लिए नहीं है। इसका मकसद शुरुआत में आर्थिक दबाव को कम करना है। इससे रेगुलर इनकम होती है और आत्मविश्वास भी बढ़ता है। ट्रेनिंग पूरी होने के बाद असली कमाई होती है और जब एजेंट के रूप में आप अपना पॉलिसी बेचेंगे तो हर बिक्री पर आपको कमीशन दिया जाएगा।
आपको इस काम में सैलरी के साथ इंसेंटिव भी मिलेगा और समय-समय पर आपकी कमाई बढ़ती भी जाएगी। आप अगर 10वीं पास है तो इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।