रोजाना 45 रुपए बचाकर अपने भविष्य के लिए बना सकते हैं 25 लाख का फंड, बेहद शानदार है ये स्कीम, देखें
New LIC Policy: हर व्यक्ति अपने भविष्य को सुरक्षित बनाना चाहता है। लोग अपने भविष्य को सुरक्षित बनाने के लिए रात दिन मेहनत करते हैं। जिम्मेदारियां की वजह से कई लोग बचत नहीं कर पाते हैं लेकिन आज हम आपको एक ऐसी स्कीम के बारे में बताएंगे जिसमें आप अपनी कमाई का कुछ हिस्सा बचा कर अपने भविष्य के लिए 25 लख रुपए तक का फंड जोड़ सकते हैं।
LIC के शानदार योजना के बारे में हम आपको बताने वाले हैं जिसमें आप रोजाना 45 रुपए बचाकर 25 लाख तक का फंड बना सकते हैं। तो आईए जानते हैं इस योजना के बारे में विस्तार से...
बेहद शानदार है एलआईसी की यह पॉलिसी
एलआईसी के इस स्कीम का नाम न्यू जीवन आनंद पॉलिसी है। इस पॉलिसी में आपको बचत और इंश्योरेंस दोनों का लाभ दिया जाएगा और अगर पॉलिसी धारक के बीच में मृत्यु हो जाती है तो LIC के द्वारा इंश्योरेंस के पैसे भी नॉमिनी को दिया जाता है। रोजाना ₹45 यानी कि आपको महीने के 1350 रुपए जमा करने होंगे और आपको 30 से 35 साल तक इसमें निवेश करना होगा जिसके बाद मैच्योरिटी पर आपको 25 लख रुपए तक मिलेगा।
स्कीम में मिलता है बोनस का फायदा
सबसे बड़ी बात है की नई जीवन आनंद पॉलिसी में आपको बोनस का लाभ भी दिया जाएगा। समय-समय पर इसमें बोनस दिया जाता है जिससे मैच्योरिटी पर पॉलिसी का अमाउंट बढ़ जाता है और यह मैच्योरिटी होने पर पूरा फंड भी देती है। आप अगर इस योजना में निवेश करना चाहते हैं तो फटाफट इसके बारे में अपने नजदीकी LIC एजेंट से पता करें। यह आपके लिए बेहद शानदार साबित हो सकती है।