Power Cut Ratlam: रतलाम शहर के इन क्षेत्रों में आज 3 घंटे का पावर कट, सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक रहेगी बिजली गुल
Power Cut Update Ratlam: रतलाम शहर में आज बिजली कंपनी द्वारा मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा। बिजली कंपनी द्वारा किए जाने वाले मेंटेनेंस कार्य के चलते शहर के विभिन्न क्षेत्रों में आज 3 घंटे के पावर कट की घोषणा की गई है। शहर में आज लगने वाले पावर कट (power cut Ratlam) को लेकर किसी व्यक्ति को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े इसके लिए बिजली विभाग ने पहले ही सुचना जारी कर दी है। बिजली कंपनी के अधिकारीयों द्वारा जारी किए गए बयान में कहा गया है कि आज रतलाम शहर (Ratlam) के कुछ हिस्सों में 3 घंटे बिजली गुल रहेगी इस दौरान किसी रहवासी को परेशानी ना हो इसके लिए पहले से अपना इंतजाम करके रखें। बता दें कि पिछले काफी समय से शहर में मेंटेनेंस कार्य के चलते बिजली कंपनी द्वारा प्रतिदिन अलग-अलग क्षेत्रों में कई घंटे तक का पावर कट लगाया जा रहा है, जिस वजह से आमजन काफी परेशान हो रहा है।
रतलाम शहर के इन क्षेत्रों में रहेगा आज 3 घंटे का पावर कट
बिजली कंपनी शनिवार को जिला अस्पताल स्थित 33 केवीए फीडर के उन्नयन में जुटेगी। फीडर लाइन को सुरक्षित और सुचारू बनाने के लिए नए बिजली पोल खड़े किए जाएंगे और पहले से लगे पोल पर तार चढ़ाने का कार्य किया जाएगा। इस कार्य के चलते प्रतापनगर, मिड टाउन, सम्यक कॉलोनी, आयकर कॉलोनी, मंगलम सिटी, होमगार्ड कॉलोनी, आनंदम कॉलोनी, मिथिला कॉलोनी सहित आसपास की कई कॉलोनियां प्रभावित रहेंगी। इन क्षेत्रों में सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी।