{"vars":{"id": "114287:4880"}}

Jind News: जींद रोडवेज डिपो की 70 बसें 25 नवंबर को जाएंगी कुरुक्षेत्र, विभाग ने की तैयारी शुरू 

हरियाणा प्रदेश के जींद जिले में रोडवेज डिपो की 70 बसों को विभाग द्वारा गीता जयंती महोत्सव के अवसर पर 25 नवंबर को कुरुक्षेत्र भेजने की तैयारी की जा रही है। बता दें कि कुरुक्षेत्र में 25 नवंबर को आयोजित होने जा रहे अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव (international Geeta Jayanti festival) के लिए हरियाणा रोडवेज ने बड़े स्तर पर तैयारी शुरू कर दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के आगमन को देखते हुए प्रशासन ने परिवहन विभाग को विशेष बसें उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
 

Jind Roadways:  हरियाणा प्रदेश के जींद जिले में रोडवेज डिपो की 70 बसों को विभाग द्वारा गीता जयंती महोत्सव के अवसर पर 25 नवंबर को कुरुक्षेत्र भेजने की तैयारी की जा रही है। बता दें कि कुरुक्षेत्र में 25 नवंबर को आयोजित होने जा रहे अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव (international Geeta Jayanti festival) के लिए हरियाणा रोडवेज ने बड़े स्तर पर तैयारी शुरू कर दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के आगमन को देखते हुए प्रशासन ने परिवहन विभाग को विशेष बसें उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। जींद डिपो (Jind Roadways depo) से अब तक 70 बसों का शेड्यूल तैयार हो चुका है, जबकि स्थिति के अनुसार बसों की संख्या 90 तक पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। अंतिम निर्णय 23 नवंबर को होगा, जब विभाग बसों की उपलब्धता और रूटों के प्रबंधन पर अंतिम रूप से फैसला लेगा।

बता दें कि भिवानी, गोहाना, पानीपत, हांसी और कैथल रूट से बसों को रैली में भेजने का प्रावधान तय किया जा रहा है। इन रूटों पर रोजाना हजारों यात्री सफर करते हैं, ऐसे में बसों की कमी से लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ेगी। रोडवेज अधिकारियों के अनुसार पीएम कार्यक्रम में प्रदेशभर से हजारों लोगों की भीड़ जुटने की उम्मीद है।

जींद डिपो से मांगी गई हैं 70 बसें 

सुनील पुनिया, डीआई, रोडवेज जींद ने बताया कि 22 नवंबर तक 70 बसें रैली के लिए मांगी गई है। अभी यह फाइनल नहीं है। 23 नवंबर शाम को फाइनल होगा। यदि और निर्देश आते हैं तो बसें और भी भेजनी पड़ सकती है। 10 से 20 बसें और जाने की संभावना है। जिले के बेड़े में 168 रोडवेज बसें चल रही है। (Jind News)