{"vars":{"id": "114287:4880"}}

Hisar Airport Update: हिसार एयरपोर्ट पर आज सुबह सुबह दिखा अध्भुत नजारा, 7  फरवरी तक चलेगी वायु सेना की ट्रेनिंग 

हरियाणा का पहला एयरपोर्ट बहुत जल्द शुरू होने वाला है उससे पहले अच्छी खबर यह आ रही है, की हरियाणा के एयरपोर्ट पर लड़ाकू विमान जमकर करतब दिखा रहे है और यह प्रैक्टिस 7 फरवरी तक चलेगी। 
 
हरियाणा का पहला एयरपोर्ट जल्दी लोगों को समर्पित होगा

Hisar Airport Update: हरियाणा का पहला एयरपोर्ट बहुत जल्द शुरू होने वाला है उससे पहले अच्छी खबर यह आ रही है, की हरियाणा के एयरपोर्ट पर लड़ाकू विमान जमकर करतब दिखा रहे है और यह प्रैक्टिस 7 फरवरी तक चलेगी। 

बता दें कि हरियाणा का पहला एयरपोर्ट जल्दी लोगों को समर्पित होगा .हरियाणा के हिसार एयरपोर्ट से कई राज्यों के बीच कनेक्टिविटी बढ़ेगी जैसे चंडीगढ़ अयोध्या इत्यादि। 

इन राज्यों का सफर घंटे की मुकाबला अब मिनट में पूरा होगा। उससे पहले हरियाणा के हिसार जिले में लड़ाकू विमान ने सुबह से लेकर शाम तक 5 से 6 बार चक्कर लगाए। 

जिसकी वजह से पूरा इलाका तेज आवाज से गूंज उठा। यही नहीं हिसार एयरपोर्ट की बाउंड्री के पास काफी संख्या में लोगों ने खड़े होकर इस लड़ाकू विमान की प्रैक्टिस का भी आनंद लिया। 

अधिक जानकारी के लिए बता दें कि भारतीय वायु सेवा हिसार एयरपोर्ट पर चार दिनों की परीक्षण पर आई हुई है। आज इस परीक्षण का तीसरा  दिन है। 7 तारीख को यह परीक्षण खत्म हो जाएगा। 

इसमें सिरसा के करीब 18 वायु सेवा के पायलटो का दल भाग ले रहा है। इसमें अधिकतर पायलट सिरसा वायु सेवा स्टेशन से है। वही वायु सेवा के अधिकारी भी मौजूद है। बता दें कि इस कार्यक्रम का नेतृत्व से वायु सेवा के ग्रुप कैप्टन रीतन कुमार कर रहे हैं। 

पहले प्रशिक्षण में विमान दो बार उड़कर नीचे उतारे गए। नीचे उतारे जाने के बाद विमान को वाटर कैनन से वाटर सैल्यूट भी किया गया। वहीं शाम के समय में भी विमान ने उड़ान भर कर शक्ति प्रदर्शन किया। 

आपको बता दें कि वायु सेवा से जुड़े अधिकारियों का मानना है कि वायु सेवा एयरपोर्ट स्टेशन के अलावा विकल्प हवाई पट्टी की तलाश में रहती है। ताकि उन्हें कभी भी दुश्मन से सामना करने के लिए किसी अन्य करने का इस्तेमाल किसी भी समय करना पड़ सके। 

इसलिए ऐसा एयरपोर्ट खास है क्योंकि ऐसी स्थिति में अंबाला और सिरसा और स्टेशन के अलावा यह एक अन्य विकल्प बन सकता है। वही हिसार एयरपोर्ट पर करीब 7200 एकड़ जमीन मौजूद है और इस हवाई अड्डे की 10000 फीट की हवाई पट्टी है 

जल्द शुरू होगी घरेलू हवाई यात्रा 
इसी बीच हरियाणा वीडियो के लिए अच्छी खबर यह निकलकर सामने आ रही है कि इस सारे एयरपोर्ट से जल्द घरेलू उड़ाने शुरू होने वाली है। फिलहाल अभी DACC लाइसेंस मिलना बाकी है। जबकि हिसार एयरपोर्ट की एनओसी मिल चुकी है। 

लाइसेंस न मिलने की वजह से अभी घरेलू उड़ाने शुरू नहीं हुई है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही हरियाणा के सारे एयरपोर्ट को लाइसेंस मिलेगा और पांच राज्यों के लिए डोमेस्टिक उड़ाने शुरू होगी ,

जिससे हिसार वास के साथ-साथ आसपास के जिलों को भी खूब फायदा मिलेगा और अन्य राज्यों से कनेक्टिविटी बढ़ेगी।