{"vars":{"id": "114287:4880"}}

Bank Holiday : आज और कल इन राज्यों में बंद रहेंगें सभी बैंक, 28 और 30 अगस्त को बैंकों में लटके रहेंगें ताले 

Bank Holiday list  : 25 से 30 अगस्त के बीच अलग-अलग राज्यों में त्योहारों के वजह से अलग-अलग दिन बैंकों में छुट्टी रहेगी। 
 

Bank Holidays August 2026 :अगर बैंक से छुड़ा आपका भी कोई काम पेंडिंग है तो ये खबर आपके लिए बड़े काम की होने वाली है।  बता दे की आने वाले दिनों में बैंकों में लंबी छुट्टियां रहने वाली है।

 अधिक जानकारी के लिए बता दे की 25 से 30 अगस्त के बीच अलग-अलग राज्यों में त्योहारों के वजह से अलग-अलग दिन बैंकों में छुट्टी रहेगी। 

रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया ( RBI )के द्वारा जारी किए गए हॉलीडे कैलेंडर के अनुसार 25 से 30 अगस्त के बीच तीन रीजनल बैंक हॉलिडे है और इस हफ्ते बैंक ब्रांच में टोटल 4 छुट्टी रहने वाली है।

 कब-कब बंद रहेंगे बैंक 

 25 अगस्त मंगलवार: 

25 अगस्त को केरल और आंध्र प्रदेश में पैगंबर मोहम्मद का जन्मदिन और ओणम के त्यौहार की वजह से बैंकों में छुट्टी रहेगी।

 26 अगस्त:

 26 अगस्त को महाराष्ट्र कर्नाटक मध्य प्रदेश तमिलनाडु उत्तराखंड तेलंगाना मणिपुर जम्मू कश्मीर उत्तर प्रदेश केरल दिल्ली बिहार छत्तीसगढ़ और झारखंड में पैगंबर मोहम्मद के जन्मदिन के कारण छुट्टी रहेगी।

 28 अगस्त: 

28 अगस्त को रक्षाबंधन के कारण गुजरात मध्य प्रदेश उत्तराखंड सिक्किम राजस्थान हरियाणा जम्मू कश्मीर उत्तर प्रदेश बिहार और हिमाचल प्रदेश सहित तमाम राज्यों में छुट्टी रहेगी।

 30 अगस्त: 

30 अगस्त को वीकेंड की छुट्टी रहेगी इस दिन रविवार है।

 ऑनलाइन काम पर नहीं पड़ेगा कोई असर

 बैंक की छुट्टियों के दिन भले ही ब्रांच में छुट्टी रहेगी लेकिन ऑनलाइन काम पर कोई भी असर नहीं पड़ेगा। आप मोबाइल बैंकिंग एप, इंटरनेट बैंकिंग, एटीएम और UPI  के जरिए आसानी से पैसों का लेनदेन कर सकते हैं।