{"vars":{"id": "114287:4880"}}

Haryana news: बिजली कर्मी की मौत में बड़ा खुलासा, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट ने सब को चौंका दिया 

हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत कार्यरत था। इस बिजली कर्मचारी की ड्यूटी फरमाणा गांव में थी। वह 8 फरवरी को बाइक पर लाठ से फरमाणा के लिए निकला था।Haryana news
 

Haryana News: हरियाणा से इस वक्त की बड़ी कबर सामने आ रही है। बता दे की कुछ दिन पहले पहले बिजलीकर्मी की मोत में बड़ा खुलासा हुआ है। लाठ गांव के बिजली कर्मी की मौत सड़क हादसे में नहीं हुई थी अपितु उसकी हत्या कर गई थी। यह खुलासा मृतक के शव के गांव खानपुर कलां स्थित बी.पी.एस. राजकीय महिला मैडिकल कॉलेज में हुए पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट से हुआ है। Haryana News

रेलवे फाटक के पास पड़ा था मनजीत

जानकारी के मुताबिक मनजीत (34) हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत कार्यरत था। इस बिजली कर्मचारी की ड्यूटी फरमाणा गांव में थी। वह 8 फरवरी को बाइक पर लाठ से फरमाणा के लिए निकला था।Haryana news

 शाम को पता चला कि वह लाठ-भैंसवाल कलां मार्ग पर स्थित रेलवे फाटक के पास गंभीर हालत में पड़ा था। उसे तुरंत महिला मैडिकल कॉलेज के अस्पताल में ले जाया गया। वहां पहुंचने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हुआ ये खुलासा 

परिवार ने यह माना था कि शायद मनजीत की मौत किसी सड़क हादसे में हुई है लेकिन महिला मैडिकल कॉलेज में हुए शव के पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट से स्पष्ट हो गया कि मनजीत की हत्या की गई। 

रिपोर्ट के मुताबिक उसके शरीर पर चोटों के गंभीर निशान मिले। उसके नाक, माथे और होठों पर चोटें थीं। पीठ के नीचे के भाग में भी कई खरोंच मिलीं। मृतक के भाई के बयान पर गोहाना सदर थाने में पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट के आधार पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।