हरियाणा में कर्मचारियों को बड़ी राहत - बीमारी की वजह से प्रमोशन छोड़ने पर भी ACP नहीं रुकेगी
Haryana News : हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला - बीमारी की वजह से प्रमोशन छोड़ने पर भी ACP नहीं रुकेगी, हरियाणा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा सरकार ने कर्मचारियों को राहत देने का काम किया है।
अधिक जानकारी के लिए बता दे की वित्त विभाग, हरियाणा का लेटर है Memo No. 1/20/2016-5PR (FD), दिनांक 01.07.2026। हरियाणा के हजारों कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर है।
1. मामला क्या था?
HCS (ACP) Rules, 2016 के Rule 14 के अनुसार पहले नियम था:
- अगर कोई कर्मचारी अपनी मर्जी से प्रमोशन छोड़ दे या रिवर्सन ले ले, तो उसकी पे पिछले ACP लेवल में Re-fix हो जाती थी।
- मतलब 3rd ACP ले रहे हो और प्रमोशन छोड़ा तो पे 2nd ACP लेवल पर आ जाती थी। ACP का फायदा खत्म।
2. अब नया नियम क्या है?
Chronic Disease की वजह से प्रमोशन छोड़ने पर ACP नहीं रुकेगी।
सरकार ने माना कि गंभीर बीमारी की वजह से कई कर्मचारी प्रमोशन नहीं ले पाते। बजट स्पीच 2026-27 के Para 150(1) के तहत फैसला लिया है:
अगर कोई कर्मचारी Chronic Disease की वजह से प्रमोशन छोड़ता है तो:
1. पे Re-fix नहीं होगी - उसकी सैलरी उसी ACP Level में चलती रहेगी जो पहले मिल रही थी।
2. ACP का नुकसान नहीं - 1st/2nd/3rd ACP जो भी ले रहा है, वो जारी रहेगा।
3. Chronic Disease में कौन-कौन सी बीमारी आएगी?
Health Department के लेटर दिनांक 08.06.2005 और 11.01.2024 के अनुसार, इन बीमारियों को शामिल किया गया है:
- Behcet Disease
- Muscular Dystrophy
- इसके अलावा Health Department द्वारा Notified अन्य गंभीर बीमारियां
4. शर्तें क्या हैं?
1. बीमारी का मेडिकल सर्टिफिकेट देना होगा।
2. एक बार प्रमोशन छोड़ने/रिवर्सन का आवेदन दे दिया तो वापस नहीं ले सकते।
3. कम से कम 1 साल तक या जब तक कर्मचारी खुद लिखित में प्रमोशन के लिए हां न करे, तब तक ये लागू रहेगा।
5. किसको फायदा होगा?
उदाहरण: मान लो कोई क्लर्क 3rd ACP ले रहा है और उसकी पे ₹45,400 है। Muscular Dystrophy की वजह से वो हैड क्लर्क का प्रमोशन नहीं ले पाता।
- पुराने नियम: उसकी पे 2nd ACP में Re-fix होकर ₹38,000 हो जाती।
- नया नियम: उसकी पे ₹45,400 ही रहेगी, 3rd ACP का फायदा जारी रहेगा।
6. आगे क्या करना है?
ये आदेश सभी Administrative Secretaries, HOD, DC, SDO को भेज दिया गया है।
CC में लिखा है: Branch Incharge Computer Cell को FD की वेबसाइट पर अपलोड करने के लिए। 2-3 दिन में finhry.gov.in पर आ जाएगा।