हरियाणा फॅमिली आईडी में आया बड़ा अपडेट, अब नवविवाहित लोगों को मिलेगी ये सुविधा
Haryana Faimly ID New Update : हरियाणा के रहने वाले लोगों के लिए फॅमिली आईडी आज के समय में एक महत्वपूर्ण दस्तावेज बन गया है। बता दे की इसकी साहयता से आप सरकार की विभिन्न सुविधाओं का लाभ ले सकते है। इसी वजह से लोगों को दुविधा से बचाने के लिए सरकार अक्सर इसमें नए नए अपडेट करती है जिससे लोगों को आसानी से सभी लाभ मिल सके /
हरियाणा Family ID में आया ये बड़ा अपडेट
अधिक जानकारी के लिए बता दे की हरियाणा सरकार ने परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) प्रणाली में एक नई सुविधा जोड़ी है। विवाह पंजीकरण के समय जो पुरुष अपने ससुराल की फैमिली आईडी में शामिल हो गए थे, अब उनका नाम हटाया जा सकेगा। वे दोबारा अपने मूल परिवार की फैमिली आईडी में शामिल हो पाएंगे।
हजारों परिवारों को मिलेगा लाभ
अधिक जानकारी के लिए बता दे की इस बाबत में पीपीपी स्टेट को-ऑर्डिनेटर सतीश खोला ने बताया कि इस नई व्यवस्था से हजारों परिवारों को लाभ मिलेगा। यह सुविधा परिवार पहचान पत्र से जुड़ी कई व्यावहारिक समस्याओं का समाधान करेगी।
हरियाणा फैमिली आईडी क्या है ?
हरियाणा फैमिली आईडी (जिसे Parivar Pehchan Patra (PPP) भी कहा जाता है) हरियाणा सरकार द्वारा शुरू किया गया एक 8-अंकीय विशिष्ट पहचान पत्र है。 यह व्यक्ति विशेष के बजाय पूरे परिवार को एक यूनिट (इकाई) के रूप में पहचानता है。 इसका मुख्य उद्देश्य राज्य के नागरिकों को पेंशन, सब्सिडी, राशन कार्ड और छात्रवृत्ति जैसी सरकारी योजनाओं का लाभ बिना बार-बार फॉर्म भरे सीधे और पारदर्शी तरीके से पहुंचाना है
हरियाणा में फैमिली आईडी के लाभ
- PPP के माध्यम से नागरिकों को सभी सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे और पारदर्शी तरीके से मिलता है।
- इससे बार-बार दस्तावेज जमा करने की परेशानी खत्म हो जाती है
- पेंशन, राशन, छात्रवृत्ति व आय/जाति प्रमाण पत्र जैसी सेवाएं एक ही जगह से आसानी से प्राप्त होती हैं।