{"vars":{"id": "114287:4880"}}

Ratlam News: रतलाम में छात्र को धमकाने वाली प्राचार्य निलंबित स्कूल प्रबंधन ने तीन दिन में जवाब मांगा

रतलाम जिले में क्लास में रील बनाने पर छात्र को रस्टीकेट करने की धमकी देने और 47 बार सॉरी बोलने पर भी नहीं मानने वाली बोधि इंटरनेशनल स्कूल की प्राचार्य डॉली चौहान को निलंबित कर दिया है। प्राचार्य के नहीं सुनने पर 13 साल का छात्र स्कूल की तीसरी मंजिल से कूद गया था और गंभीर घायल हो गया था। इस मामले की चल रही जांच के पूरी होने तक प्राचार्य को स्कूल संचालक विवेक पितलिया ने निलंबित कर दिया है। इतना ही नहीं स्कूल प्रबंधन ने प्राचार्य से 3 दिन में लिखित स्पष्टीकरण भी मांगा है।
 

Ratlam News: रतलाम जिले में क्लास में रील बनाने पर छात्र को रस्टीकेट करने की धमकी देने और 47 बार सॉरी बोलने पर भी नहीं मानने वाली बोधि इंटरनेशनल स्कूल की प्राचार्य डॉली चौहान को निलंबित कर दिया है। प्राचार्य के नहीं सुनने पर 13 साल का छात्र स्कूल की तीसरी मंजिल से कूद गया था और गंभीर घायल हो गया था। इस मामले की चल रही जांच के पूरी होने तक प्राचार्य को स्कूल संचालक विवेक पितलिया ने निलंबित कर दिया है। इतना ही नहीं स्कूल प्रबंधन ने प्राचार्य से 3 दिन में लिखित स्पष्टीकरण भी मांगा है। निलंबन के दौरान प्राचार्य का विद्यालय परिसर में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। फिलहाल पुलिस और शिक्षा विभाग मामले की जांच कर रहे हैं। बता दें कि क्लास में रील बनाकर इंस्टाग्राम पर पोस्ट करने पर 28 नवंबर को प्रिंसिपल ने छात्र को रस्टीकेट करने का बोला था। इससे डरकर छात्र दौड़कर तीसरी मंजिल पर गया और नीचे छलांग लगा दी। इससे उसके पैर, जबड़े और रीढ़ में मल्टीपल फ्रैक्चर हो गए थे। रतलाम में इलाज के बाद परिजन उसे अहमदाबाद ले गए हैं।

1 दिसंबर का आंदोलन स्थगित

इधर, एफआईआर के बाद प्राचार्य को निलंबित करने पर आदिवासी समाज के संगठनों ने 1 दिसंबर का आंदोलन स्थगित कर दिया है। शनिवार को आदिवासी समाज के संगठनों ने स्कूल के खिलाफ आक्रोश जताते हुए प्रकरण दर्ज करने और प्राचार्य को पद से हटाने समेत अन्य मांगें की थीं। इस पर पुलिस ने शनिवार की रात प्रकरण दर्ज कर लिया था। रविवार को स्कूल प्रबंधन ने भी एक्शन ले लिया। इसके बाद भील प्रदेश विद्यार्थी मोर्चा के प्रदेश संयोजक दिनेश माल ने आंदोलन स्थगित करने की घोषणा की। उन्होंने एफआईआर में और जिम्मेदारों के नाम जुड़वाने, मुआवजे व उपचार आदि मांगों को लेकर छात्र के परिवार से चर्चा करने के बाद कदम उठाने की बात कही।

मुझे देख लेता तो बेटा यह कदम नहीं उठाता तीसरी मंजिल से कूदने वाले छात्र का अहमदाबाद के अस्पताल में इलाज चल रहा है। आईसीयू में भर्ती छात्र की स्थिति स्थिर नहीं हो पा रही है। पिता प्रीतम कटारा ने बताया कि वह एक ही बात कह रहा है कि पापा मेरे साथ रहो। मेरा बहुत विश्वास था उसे। घटना वाले दिन अगर वह मुझे देख लेता तो यह कदम नहीं उठाता। फिलहाल डॉक्टर जांचे करवा रहे हैं। इंटरनली ब्लडिंग की संभावना है। हिमोग्लोबिन भी कम हो गया है। इस कारण फिलहाल बेटा ज्यादा बात नहीं कर रहा है। प्राचार्य को निलंबित करने की जानकारी मिली है।