Maharaja Agrasen Airport Hisar: महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट पर अभी नहीं होगी नाइट लैंडिंग, लाइसेंस अपग्रेडेशन के लिए आज डीजीसीए की टीम आज करेगी दस्तावेजों की जांच
लाइसेंस अपग्रेडेशन के लिए डीजीसीए की टीम हिसार पहुंचकर दस्तावेजों की जांच करेगी।
Hisar airport update: हरियाणा प्रदेश के एकमात्र महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट पर अभी नाइट लैंडिंग हेतु इंतजार और करना पड़ेगा। जानकारी के अनुसार प्रदेश के हिसार शहर स्थित महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट पर अभी एयरपोर्ट पर नाइट लैंडिंग सुविधा उपलब्ध नहीं होगी। क्योंकि अभी लाइसेंस आईएफआर में अपग्रेडेशन होने के बाद ही नाइट लैंडिंग शुरू की जाएगी। महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट पर नाइट लैंडिंग के लिए लाइसेंस का आईएफआर प्रीसीजन होने के लिए नाइट लैंडिंग हेतु लाइसेंस को और अपग्रेड करना अनिवार्य है।
एयरपोर्ट के लाइसेंस अपग्रेडेशन के लिए आज डीजीसीए की टीम करेगी दस्तावेजों की जांच
महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट के डायरेक्टर ओपी सैनी के अनुसार लाइसेंस अपग्रेडेशन हेतु आज डीजीसीए की टीम दस्तावेजों की जांच के लिए हिसार पहुंच रही है। एयरपोर्ट अधिकारी से मिली जानकारी के अनुसार आज लाइसेंस अपग्रेडेशन के लिए डीजीसीए की टीम हिसार पहुंचकर दस्तावेजों की जांच करेगी। डीजीसीए की जांच के आधार पर ही एयरपोर्ट के लाइसेंस को अपग्रेड किया जाएगा। हरियाणा के एकमात्र महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट के लाइसेंस अपग्रेडेशन के लिए डायरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) की टीम आज दस्तावेजों की जांच करने हेतु हिसार एयरपोर्ट पर दो दिन यहां रुकेगी। लाइसेंस अपग्रेडेशन के लिए जरूरी सभी दस्तावेजों की जांच प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद टीम यह रिपोर्ट डीजीसीए को सौंपेगी। टीम की जांच रिपोर्ट डीजीसीए को सकारात्मक मिलती है तो एयरपोर्ट का लाइसेंस अपग्रेड कर दिया जाएगा और कम दृश्यता में भी महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट पर विमान उतारने की अनुमति मिल सकती है। (Maharaja Agrasen airport Hisar)