{"vars":{"id": "114287:4880"}}

Jind News: जींद जिले के नरवाना बने बस स्टैंड की कंडम बिल्डिंग टूटेगी, बसों के लिए बनेगी अस्थाई पार्किंग

दिल्ली-पटियाला नेशनल हाईवे पर स्थित शहर में बने करीब 40 साल पुराने बस स्टैंड की बिल्डिंग को अब तोड़ना शुरू कर दिया है। इसे तोड़े जाने की प्रशासनिक अप्रूवल इसी साल के जून में परिवहन विभाग के मुख्यालय से जींद को जारी एक पत्र के माध्यम से मिली थी। उसके बाद परिवहन विभाग के जींद डिपो इस तोड़े जाने को लेकर टेंडर प्रक्रिया शुरू की।
 

Jind News: दिल्ली-पटियाला नेशनल हाईवे पर स्थित शहर में बने करीब 40 साल पुराने बस स्टैंड की बिल्डिंग को अब तोड़ना शुरू कर दिया है। इसे तोड़े जाने की प्रशासनिक अप्रूवल इसी साल के जून में परिवहन विभाग के मुख्यालय से जींद को जारी एक पत्र के माध्यम से मिली थी। उसके बाद परिवहन विभाग के जींद डिपो इस तोड़े जाने को लेकर टेंडर प्रक्रिया शुरू की। लक्ष्मी ट्रेडिंग कंपनी को यह बिल्डिंग तोड़े जाने का ठेका दिया गया है। फर्म को अब सवा महीने के अंतराल में पूरी बिल्डिंग को गिराना होगा। अगर समय रहते फर्म बिल्डिंग को नहीं गिरा पाती है तो परिवहन विभाग के आदेशानुसार कुछ और समय भी बढ़ाया जा सकता है।

बस स्टैंड पर शुक्रवार को जैसे ही कंडम हुई बिल्डिंग को तोड़ने का कार्य शुरू हुआ तो वहीं नरवाना सब डिपो में दूसरी तरफ समय से पहले आने वाली बसों को खड़े करने के लिए अस्थाई रूप से पार्किंग की व्यवस्था बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। बिल्डिंग के एक साइड वाली दीवार को जेसीबी से तुड़वाकर जमीन का लेवल बराबर करवा दिया गया। ताकि जो समय से पहले बस डिपो के अंदर आएगी, उसे उस अस्थाई पार्किंग में खड़ा किया जा सके। जब उसका चलने का समय तो, तब उसे बूथ पर लगवाया जा सके। ऐसा करने से जहां बिल्डिंग के कार्य में कोई बाधा नहीं होगी तो दूसरी तरफ यात्रियों को भी परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। फिलहाल बिल्डिंग को तोड़ने की शुरुआत सबसे ऊपर वाले सिरे से कर दी गई है।

टिकट काउंटर के लिए टिन की लगेगी छत

बस स्टैंड परिसर में टिकटों के लिए भी अलग से अस्थाई रूप से काउंटर बनवाए जाएंगे। बूथों पर जैसे काउंटर होते हैं, वह उससे अलग होंगे, क्योंकि अस्थाई होने के कारण उनकी छत टिन की होगी। काउंटरों पर टिन की छत लगवाए जाने को लेकर मुख्यालय में मंजूरी भेज दी गई है। -प्रवीन, बिल्डिंग क्लर्क, परिवहन विभाग, जींद मुख्यालय।

बस स्टैंड पर पुरानी बिल्डिंग को गिराने का कार्य शुरू कर दिया गया है। जहां तक बात है बसों की व्यवस्था की तो जो समय से पहले बसे बस स्टैंड के अंदर एंट्री करेगी, उन बसों के लिए अस्थाई पार्किंग बनाई जा रही है। जो बिल्डिंग के पीछे खाली जमीन है, वहां उन बसों को खड़ा रखा जाएगा, जब तक उनका चलने का समय नहीं हो जाता। यात्रियों को किसी भी तरह से परेशानी नहीं होने दी जाएगी। अजीत ढांडा, एसएस, नरवाना सब डिपो। (Jind News)