पुराने बाइकों के लिए ई-20 पेट्रोल खतरा, इंजन खराब होने की शिकायतें
Shivpuri News: करैरा क्षेत्र में पुरानी बाइकों के मालिक ई-20 पेट्रोल से परेशान हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, 2022 से पहले बनी बाइकों को इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल के लिए डिज़ाइन नहीं किया गया था, जिससे इंजनों में जंग लगना, फ्यूल फिल्टर ब्लॉक होना और माइलेज घटने जैसी समस्याएं सामने आ रही हैं।
स्थानीय मिस्त्रियों का कहना है कि पिछले तीन महीनों में लगभग 50 से अधिक बाइकों के इंजन जाम हो चुके हैं और टैंकों में जंग जम गई है। बाइक मालिकों का अनुभव है कि 2015-2020 मॉडल की बाइकों का माइलेज 50 से घटकर 40 किमी/लीटर रह गया है।
ग्रामीणों का आरोप है कि पेट्रोल पंपों पर तय सीमा से ज्यादा इथेनॉल मिलाया जा रहा है और इसकी सही जानकारी ग्राहकों से छुपाई जा रही है। बाइक मालिक और मिस्त्री जिला प्रशासन से नियमित जांच और इथेनॉल मात्रा की पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग कर रहे हैं।
इससे पुराने वाहनों के इंजन जल्दी खराब होने का खतरा बढ़ गया है और लोगों में नाराजगी भी देखने को मिल रही है।