Haryana News: फ्यूचर मेकर कंपनी के सीएमडी और एमडी को पुलिस ने टैक्स चोरी के मामले में किया गिरफ्तार, दोनों आरोपियों ने की थी 3 हजार करोड़ की ठंडी
Haryana News: हरियाणा प्रदेश में हिसार जिले के निवासी फ्यूचर मेकर कंपनी के सीएमडी राधेश्याम और उनके साथी व फ्यूचर मेकर कंपनी के एमडी बंसीलाल को पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया है। राधेश्याम और बंसीलाल ने मिलकर कई वर्षों पहले फ्यूचर मेकर के नाम से एक कंपनी शुरू की थी। इस कंपनी के माध्यम से दोनों ने मिलकर देश के कई राज्यों के लोगों से लगभग 3000 करोड़ रुपए की ठगी की थी। दोनों आरोपियों ने यह ठगी हरियाणा, राजस्थान और पंजाब समेत कई राज्यों में फ्यूचर मेकर कंपनी के जरिए की थी। बता दें कि फ्यूचर मेकर कंपनी के सीएमडी ठग राधेश्याम ने वर्तमान में अपना नाम बदलकर परम गुरु रख लिया है। यह ठग अब लोगों को बाबा बनकर प्रवचन देने लगा है और कमाल की बात तो यह है कि लोग अब भी इसके झांसे में आकर इसके प्रवचन सुनते हैं। इस ठग ने बीते समय में हरियाणा के साथ-साथ देश के कई राज्यों के हजारों परिवारों को उजाड़ दिया था।
टेक्स्ट चोरी के मामले में ठग राधेश्याम और उसके चेले बंसीलाल को पुलिस ने किया गिरफ्तार
फ्यूचर मेकर कंपनी के सीएमडी ठग राधेश्याम और उसके साथी बंसीलाल को टेक्स चोरी के मामले में आज हिसार से गिरफ्तार किया है। आज 11 नवंबर सोमवार को ये दोनों हरियाणा प्रदेश के हिसार की GST कोर्ट में पेश होने पहुंचे थे। उसी दौरान इन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर हिसार की जेल टू में भेज दिया। जानकारी के अनुसार ठग राधेश्याम और उनके साथी बंसीलाल पर 57 करोड़ के बकाया सर्विस टैक्स जमा करने को लेकर समन भेजे गए थे। टैक्स चोरी केस में राधेश्याम और बंसीलाल को कोर्ट द्वारा बार-बार समन भेजे जाने के बावजूद भी हाजिर नहीं होने पर इनके खिलाफ कोर्ट द्वारा वारंट जारी किए गए थे। वर्तमान में यह ठग हरियाणा प्रदेश के सिरसा जिले के डबवाली क्षेत्र में पंजाब सीमा बॉर्डर पर अपना आश्रम बना रहा है। (haryana news)