{"vars":{"id": "114287:4880"}}

ग्रुप-डी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, हरियाणा सरकार का नया फैसला

 

Haryana News: हरियाणा सरकार ने ग्रुप-डी कॉमन कैडर कर्मचारियों की लंबे समय से अटकी हुई पोस्टिंग प्रक्रिया को शुरू कर दिया है। मानव संसाधन विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार, विज्ञापन संख्या 01/2023 के तहत भर्ती हुए और फिलहाल पंचकूला में अस्थायी रूप से कार्यरत कर्मचारी अब अपने-अपने जिलों में पदस्थापित किए जाएंगे।

मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने सभी प्रशासनिक सचिवों और विभागाध्यक्षों को ईमेल के जरिए जिलेवार सूची भेजी है। आदेश में कहा गया है कि संबंधित अधिकारियों द्वारा कर्मचारियों को तुरंत कार्यभार ग्रहण करने दिया जाए। इसके साथ ही पदस्थापना आदेश जारी कर मेडिकल फिटनेस और चरित्र सत्यापन की औपचारिकताएं पूरी की जाएं।

गौरतलब है कि वर्ष 2023 में ग्रुप-डी कॉमन कैडर के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई थी। हजारों उम्मीदवारों ने इसमें आवेदन किया था और चयनित अभ्यर्थियों को पहले पंचकूला में अस्थायी रूप से तैनात किया गया था। अब उनकी औपचारिक पोस्टिंग जिला स्तर पर की जा रही है।

सरकार का कहना है कि इन कर्मचारियों की नियुक्ति से स्कूलों, अस्पतालों, तहसीलों और अन्य सरकारी कार्यालयों में कामकाज तेज होगा। इससे प्रशासनिक व्यवस्था बेहतर होगी और जनता को समय पर सेवाएं मिलेंगी।