हरियाणा में तुरंत हर एक ट्यूबवेल के पानी की जाँच करने के निर्देश, ‘मेरी फसल-मेरा ब्योरा’ पोर्टल से जुड़ेगी पूरी व्यवस्था
Haryana News : हरियाणा में किसानों के लिए इस वक्त कि बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दे कि सरकार सभी ट्यूबवेलों के पानी की जांच कराएगी। जिसका किसानों को लाभ मिलने वाला है
अधिक जानकारी के लिए बता दे कि पानी कि जाँच से ही कार्बोनेट, बाइकार्बोनेट, कैल्शियम, मैग्नीशियम, सोडियम, क्लोराइड सहित अन्य जरुरी पदार्थों का पता लगेगा। जिसका खेतिहार किसानो को लाभ मिलेगा।
जल्द शरू होगी प्रक्रिया
अधिक जानकारी के लिए बता दे कि जांच रिपोर्ट के आधार पर किसानों को खेत में होने वाली बेहतर फसल कि जानकारी दी जायगी .
जिससे अच्छी फसल उठाकर किसान मुनाफा कमा सके। बता दे कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार को समीक्षा बैठक में कहा कि ट्यूबवेल के पानी की जांच की प्रक्रिया तुरंत शुरू की जाए, ताकि किसानों को समय पर वैज्ञानिक सलाह उपलब्ध कराई जा सके।
‘मेरी फसल-मेरा ब्योरा’ पोर्टल से जुड़ेगी व्यवस्था
अधिक जानकारी के लिए बता दे कि नमूनों की मुफ्त जांच होगी।
वहीँ इस व्यवस्था को पारदर्शी बनाने के लिए ‘मेरी फसल-मेरा ब्योरा’ पोर्टल से जोड़ा जाएगा, ताकि प्रत्येक नमूने का रिकॉर्ड, उसकी जांच रिपोर्ट और उससे संबंधित कृषि परामर्श डिजिटल रूप से उपलब्ध हो सके।
परीक्षणों के आधार पर किसानों को बताया जाएगा कि उनके पानी की गुणवत्ता के अनुसार कौन-सी फसलें उपयुक्त रहेंगी, किन फसलों से बचना चाहिए और किस प्रकार की पोषक तत्व संबंधी कमी या जल-गुणवत्ता की स्थिति में कौन-सी कृषि पद्धति अपनाई जानी चाहिए।