Haryana HTET Exam 2026: हरियाणा में 4 व 5 जुलाई को होगा HTET एग्जाम, बोर्ड चेयरमैन ने आज जारी किए कई जरूरी निर्देश
HTET Exam 2026 : हरियाणा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जो युवा HTET एग्जाम को लेकर रात दिन मेहनत कर रहे है। बता दे की शिक्षा बोर्ड भिवानी द्वारा अगले महीने होने वाली इस परीक्षा को लेकर अहम बैठक की है। जिसमे कुछ अहम निर्णंय लिए गए है साथ कुछ मुद्दों को लेकर कर बैठक में चर्चा हुई है।
हरियाणा में कब होगा HTET का एग्जाम
हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा ( HTET Exam) प्रदेश के अंदर 4 और 5 जुलाई को आयोजित होगी। बता दे की इसको लेकर बीते कल हरियाणा बोर्ड मुख्यालय भिवानी पर जिला शिक्षा अधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक की। 4 जुलाई को सायंकालीन सत्र में लेवल-3 की परीक्षा होगी, वहीँ 5 जुलाई को प्रातःकालीन सत्र में लेवल-2 की परीक्षा होगी
2 लाख 33 हजार 294 अभ्यर्थी लेंगें भाग
अधिक जानकारी के लिए बता दे की बैठक की अध्यक्षता बोर्ड के चेयरमैन शंकर लाल धूपड़ ने की। धूपड़ ने बताया कि इस परीक्षा में प्रदेशभर में 2 लाख 33 हजार 294 अभ्यर्थी 383 परीक्षा केंद्रों पर प्रविष्ट होंगे।
बोर्ड अध्यक्ष ने वीडियो कांफ्रैंस के माध्यम से सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को संबोधित करते हुए एचटेट परीक्षा-2025 के सुसंचालन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। परीक्षा केंद्रों की निरीक्षण
HTET एग्जाम 2025 से जुडी जरूरी जानकारी
- इस एग्जाम में अशक्त अभ्यर्थियों को 20 मिनट प्रति घंटा के हिसाब से कुल 50 मिनट अतिरिक्त समय दिया जाएगा।
- बता दे की इस परीक्षा में महिला अभ्यर्थियों को मंगलसूत्र पहनने, बिंदी व सिंदूर लगाने की ही छूट होगी।
- आभूषण जैसे अंगूठी, चैन, बालियां इत्यादि ले जाने की स्वीकृति नहीं होगी।
- सिख अभ्यर्थियों को धार्मिक आस्था के चिन्ह की अनुमति होगी।
परीक्षा केंद्र में पहचान-पत्र अनिवार्य
अधिक जानकारी के लिए बता दे की परीक्षा केंद्र में बिना पहचान-पत्र किसी भी अधिकारी/कर्मचारी को लेकर आना अनिवार्य होगा।
हैल्पलाइन नं भी जारी
अधिक जानकारी ले लिए बता दे की बोर्ड मुख्यालय के नियंत्रण कक्ष पर हैल्पलाइन नं 01664-254302, 254304, 254601, 254604 तथा व्हाट्सअप नबर 8816840349 पर दी जानी है।