{"vars":{"id": "114287:4880"}}

Haryana Rain Alert : हरियाणा में शरू हुई झमाझम बारिश, फसलों को पहुंचेगा फायदा, इन जिलों के लिए अभी भी है अलर्ट जारी 

Haryanaline: मौसम में बड़ा परिवर्तन देखा गया कल सुबह घने बादल छाए हुए थे। वहीं जैसे-जैसे समय बीतता गया मौसम ने अपनी करवट बदली और हल्की बूंदाबांदी से पूरे जिले भर में ठंडक का एहसास कराया। 

 
मौसम विभाग ने आज सुबह ही हरियाणा के कई जिलों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया था। 

Haryana Rain Alert : हरियाणा में एक बार फिर झमाझम बारिश से मौसम सुहाना हो गया है बता दें कि प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से लगातार बदलाव मौसम में देखा जा रहा है ।

 जिसके चलते सुबह शाम पूरे प्रदेश को कोहरे ने अपनी चपेट में ले रखा है वही मौसम विभाग ने आज सुबह ही हरियाणा के कई जिलों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया था। 

चरखी दादरी में झमाझम बारह हुई शरू 


चरखी दादरी में आज सुबह से ही मौसम में बड़ा परिवर्तन देखा गया कल सुबह घने बादल छाए हुए थे। वहीं जैसे-जैसे समय बीतता गया मौसम ने अपनी करवट बदली और हल्की बूंदाबांदी से पूरे जिले भर में ठंडक का एहसास कराया। 

हल्की बारिश से किसानों के चेहरे खिले 

वही इस बदलते मौसम से किसानों के चेहरे भी खिल उठे। मौसम विभाग के अनुसार फरवरी के पहले हफ्ते में बारिश की आशंका जताई गई थी।  अब इसका असर देखने को मिल रहा है। चरखी दादरी में आज दोपहर से ही कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी से मौसम सुहाना हो गया ह। 


हरियाणा के पांच जिलों में बारिश का अलर्ट 
 

वहीं मौसम ने आज और कल हरियाणा के पांच जिलों में नए पश्चिमी विक्षोभ से झमाझम बारिश का अलर्ट जारी किया है। बता दें कि हरियाणा के फतेहाबाद हिसार, जींद , कैथल और कुरुक्षेत्र में आज मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया गया ह। 

 

मौसम विभाग के अनुसार किसानों के लिए यह बारिश काफी फायदेमंद होने वाली है वहीं फरवरी के दूसरे सप्ताह के बाद तापमान धीरे-धीरे बढ़ने लगेगा और इस महीने के अंत तक लोगों को गर्मी का एहसास होना शुरू हो जाएगा। 

 हालांकि फरवरी में एक के बाद एक नए पश्चिमी विकशॉप से लगातार प्रदेश में मौसम बदलता हुआ दिखाई देगा