{"vars":{"id": "114287:4880"}}

IMD RAIN ALERT : हरियाणा-पंजाब-राजस्थान समेत उत्तर भारत मैं आज कैसा रहेगा मौसम, मैप द्वारा जानें कहाँ कहाँ बरसेंगें बदरा 

Haryanalien: मैदानी इलाकों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है जबकि गुलमार्ग और पहलगाम जैसे पर्यटन स्थलों सहित कुछ ऊंचे इलाकों में हल्की बर्फबारी (Light snowfall) हुई। वहीं जम्मू के कुछ हिस्सों में भी रात भर बारिश हुई। 
 

IMD RAIN ALERT: हरियाणा पंजाब संत उतर भारत में आज भी काफी ज्यादा धुंध का का कहर देखने को मिलेगा।  वहीँ आज उत्तर भारत में बारिश के आसार भी बन रहे है। उत्तर भारत में मौसम एक बार फिर करवट ले चूका है जिससे तापमान में लगातार गिरावट आ रही है। 

पंजाब में कैसा रहेगा मौसम 
विभाग का कहना है कि एक नई वैस्टर्न डिस्टर्बैंस सक्रिय (Western disturbance active) हो रही है। इसके बाद पंजाब के कुछ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। पंजाब में बीते दिन भी कई इलाकों में बादल छाए रहे और शीत लहर के कारण लोगों को एक बार फिर ठंड के प्रकोप का सामना करना पड़ा। 


बता दें कि मैदानी इलाकों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है जबकि गुलमार्ग और पहलगाम जैसे पर्यटन स्थलों सहित कुछ ऊंचे इलाकों में हल्की बर्फबारी (Light snowfall) हुई। वहीं जम्मू के कुछ हिस्सों में भी रात भर बारिश हुई। 


यूपी में आज और कल बारिश के आसार 
प्रदेश के कई इलाकों में सुबह-सुबह धुंध के साथ ही ठंडी हवाओं का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि, दिन के समय धूप खिलने से ठंड का पहले जैसा असर नहीं दिख रहा है। हालांकि, मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में मौसम बदलने का अनुमान है। प्रादेशिक मौसम विभाग का कहना है कि राज्य पश्चिमी हिस्से में आज और फरवरी से 5 फरवरी के बीच बारिश हो सकती है।


राजस्थान में बारिश का अलर्ट जारी 
राजस्थान में आईएमडी के जयपुर केंद्र के अनुसार राज्य के कुछ भागों में एक नया पश्चिमी विक्षोभ 4 फरवरी के दौरान सक्रिय होने की संभावना है। राजस्थान के कई भागों में एक नए पश्चिमी विक्षोभ (New western disturbances) के असर से मंगलवार को बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) की ओर से यह जानकारी दी गई।जिससे तापमान में गिरावट आएगी। 

हरियाणा में आज का मौसम 
वैज्ञानिकों का कहना है कि फरवरी महीने में शुरूआत में लगातार ठंड देखने को मिलेगी, जबकि फरवरी के बीच में ठंड के तेवर ढीले पड़ जाएंगे। मौसम विभाग के अनुसार फरवरी महीने में 5 से 6 पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना ह।  वहीँ आज भी हरियाणा के कई जिलों में धुंध का कहर देखने को मिलेगा जबकि आज और कल भी बारिश की सम्भावना बन रही है। वहीँ तापमान में भी गिरावट आने के अनुमान है।