नावली पंचायत में पति-पत्नी को अलग-अलग आवास की किश्त, सचिव निलंबित
Shivpuri News: पिछोर जनपद के नावली गांव में पीएमएवाय योजना के तहत हुई अनियमितताओं के चलते पंचायत सचिव रामदयाल परिहार को निलंबित कर दिया गया है। जांच में सामने आया कि सचिव ने पति और पत्नी को अलग-अलग आवास मंजूर करा दिए और दोनों को पहली किश्त भी जारी कर दी।
इसके अलावा जांच में यह भी पता चला कि 5 अन्य हितग्राहियों को मजदूरी का भुगतान नहीं किया गया और जियो टैग समय पर नहीं किया गया। ब्लॉक समन्वयक के प्रतिवेदन और हितग्राहियों की शिकायतों के आधार पर पिछोर जनपद सीईओ ने मामले की जांच कर जिला पंचायत शिवपुरी को रिपोर्ट भेजी।
जिला पंचायत के सीईओ ने जांच रिपोर्ट मिलने के बाद सचिव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया और उन्हें जिपं कार्यालय में अटैच कर दिया।
इस कार्रवाई से स्पष्ट संदेश गया कि सरकारी योजनाओं में अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और भविष्य में हितग्राहियों को समय पर लाभ पहुंचाने के लिए कड़ाई बरती जाएगी।