{"vars":{"id": "114287:4880"}}

दो साल बाद खोया बच्चा परिवार के पास लौटा, माता-पिता की आंखों में खुशियों के आँसू

 

Guna News: दो साल से लापता बच्चा आखिरकार अपने परिवार के पास लौट आया। महिला एवं बाल विकास विभाग से मिली सूचना के आधार पर विशेष किशोर पुलिस टीम ने बालक को तलाश कर उसे परिवार तक पहुँचाया। 30 जून 2023 से आशा किरण बाल गृह में रह रहे इस बालक की उम्र उस समय 7 वर्ष थी। वह अपने परिवार और घर का पूरा पता नहीं बता पा रहा था, केवल “गुना” का नाम लेता था।

पुलिस ने गुना में तलाश की, लेकिन किसी थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज नहीं थी और किसी गांव का नाम भी सामने नहीं आया। तमाम प्रयासों के बावजूद परिवार नहीं मिला। बालक को वापस कटनी ट्रेन में बैठाया गया, तब वह रोने लगा। पुलिस ने तय किया कि किसी भी तरह इसके माता-पिता तक पहुँचना होगा।

समाजसेवकों की मदद से बच्चे के माता-पिता महाराष्ट्र में मजदूरी कर रहे थे और वह अपने दादा के पास धरनावदा गांव में रुका था। पुलिस ने बच्चा बताते हुए हर संभव जगह तलाश की और अंततः माता-पिता को ढूंढ निकाला। एसपी कार्यालय में बच्चा अपने माता-पिता से मिलकर 10 मिनट तक उन्हें गले लगाए और रोता रहा। माता-पिता पहले मान चुके थे कि उनका बेटा अब इस दुनिया में नहीं है।

विशेष किशोर इकाई के प्रभारी ने बताया कि बालक के बिना माता-पिता से मिले लौटना उनके लिए कठिन था। समाजसेवकों और पुलिस की संयुक्त कोशिशों से यह खुशहाल मिलन संभव हो पाया।