{"vars":{"id": "114287:4880"}}

सोनीपत जिले में कर्मचारियों की जिम्मेदारियों में हुआ बड़ा बदलाव, देखिए पूरी रिपोर्ट 

जारी आदेशों के अनुसार, राजेश गहलोत के वीआरएस लेने के बाद रमेश कुमार को रीडर डीसी व सहायक पेशी शाखा का जिम्मा दिया गया है। मुकेश कुमार को सहायक स्थापना शाखा और अशोक कुमार को सहायक मिसलेनियस शाखा में भेजा गया है। वहीं सुमन को सहायक पीएलए के साथ रीडर एडीसी का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है जबकि सोनू को सहायक एफआरए के साथ छोटी बचत शाखा दी गई है।
 
Haryana Line, Sonipat News: सोनीपत जिले में कर्मचारियों और कंप्यूटर ऑपरेटर की जिम्मेदारियों में बड़ा बदलाव किया गया है। जिला प्रशासन ने प्रशासनिक कार्यप्रणाली को सुचारू बनाने के लिए उपायुक्त कार्यालय व उपमंडलों में बड़े स्तर पर फेरबदल किया है। उपायुक्त सोनीपत ने जनहित में तुरंत प्रभाव से आदेश जारी कर 18 नियमित अधिकारियों/कर्मचारिय व 7 आउटसोर्सिंग कंप्यूटर ऑपरेटरों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं।

जारी आदेशों के अनुसार, राजेश गहलोत के वीआरएस लेने के बाद रमेश कुमार को रीडर डीसी व सहायक पेशी शाखा का जिम्मा दिया गया है। मुकेश कुमार को सहायक स्थापना शाखा और अशोक कुमार को सहायक मिसलेनियस शाखा में भेजा गया है। वहीं सुमन को सहायक पीएलए के साथ रीडर एडीसी का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है जबकि सोनू को सहायक एफआरए के साथ छोटी बचत शाखा दी गई है।

राजीव को स्टेनो टू एसडीएम गोहाना, विकास को मिसलेनियस क्लर्क गोहाना, अमन भोरिया को स्टेनो टू सीटीएम सोनीपत, ऋषि प्रकाश को एमआरसी गोहाना, रविंदर को आरकेई शाखा, आशीष पालीवाल को बिल क्लर्क गोहाना, अंजलि को रीडर नायब तहसीलदार व रीडर तहसीलदार गन्नौर, नीरू को एसडीएम कार्यालय व तहसील गन्नौर तथा कृष्ण कुमार को चालक नायब तहसीलदार सोनीपत लगाया गया है।

इस प्रकार की गई है कंप्यूटर ऑपरेटरों की नई तैनाती

डीआईटीएस के तहत कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटरों में सीमा को एफआरए शाखा, अलका को एलएसी शाखा, सोनिया को आरकेई शाखा, जितेंद्र को एडीए (डीसी कार्यालय), मनीष को एचआरसी शाखा, खुशबू शर्मा को जीआईएस लैब और रवि को वीआरके (डीआरओ कार्यालय) में नियुक्त किया गया है। प्रशासन ने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को तुरंत नई तैनाती पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए हैं। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों में सविता को कॉपीइंग शाखा, राकेश को मिसलेनियस शाखा, कुमारी कीर्ति को सीटीएम कोर्ट और मनीष को तहसील सोनीपत से तहसील खरखौदा स्थानांतरित किया गया है।