Sirsa News: डबवाली में नप का अभियान, ठेकेदार को एक बंदर पकड़ने पर मिलेंगे 2200 रुपये
Sirsa News: सिरसा जिले के डबवाली शहर में बंदर पकड़ने का ठेका 2200 रुपए प्रत्येक बंदर के हिसाब से ठेकेदार को दिया गया है। डबवाली शहर में दिनों-दिन बढ़ रहे बंदरों के आतंक को देखते हुए नगर परिषद ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है। नगर परिषद द्वारा नैन फाउंडेशन के माध्यम से ठेका देकर शहर में बंदर पकड़ने का अभियान चलाया गया है। जिसमें ठेकेदार को प्रति बंदर पकड़ने के लिए 22 सौ रुपए नगर परिषद की ओर से दिए जाएंगे।
शहर में लगातार हो रही है बंदरों की संख्या में बढ़ोतरी
सिरसा जिले के डबवाली शहर में लगातार बंदरों की संख्या में इजाफा हो रहा था और बंदर लोगों के घरों, मकानों की छतों सहित रसोईघर में पड़ा सामान उठाकर ले जाते थे या फिर तोड़ फोड़ कर देते थे। इसके साथ लोगों के घरों में सामान तहस नहस कर देते थे। जबकि कुछ हिंसक बंदरों, बच्चों व बुजुर्गों को काट भी लेते थे। जिसके चलते शहर वासियों की ओर से बार-बार नगर परिषद से बंदरों को पकड़ने का अभियान चलाए जाने की मांग की जा रही थी। एक्सईएन राकेश पूनिया ने बताया कि शहर में बंदरों को पकड़ने के लिए नैन फाउंडेशन को ठेका दिया गया है। जिसमें ठेकेदार की ओर से नगर परिषद की ओर 22 सौ रुपए प्रति बंदर पकड़ने का दिया जाएगा।