{"vars":{"id": "114287:4880"}}

Jind News: जींद, नरवाना और सफीदों में 13 दिसंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, मौके पर होगा समस्याओं का समाधान 

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष एवं जिला एवं सत्र न्यायाधीश पूनम सुनेजा के निर्देश अनुसार 13 दिसंबर को न्यायिक परिसर जींद, नरवाना व सफीदों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव एवं सीजेएम मोनिका की अध्यक्षता में मीटिंग का आयोजन किया गया। मीटिंग में पैनल अधिवक्ता, न्याय रक्षक व न्याय मित्र उपस्थित रहे।
 

Jind News: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष एवं जिला एवं सत्र न्यायाधीश पूनम सुनेजा के निर्देश अनुसार 13 दिसंबर को न्यायिक परिसर जींद, नरवाना व सफीदों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव एवं सीजेएम मोनिका की अध्यक्षता में मीटिंग का आयोजन किया गया। मीटिंग में पैनल अधिवक्ता, न्याय रक्षक व न्याय मित्र उपस्थित रहे। प्राधिकरण सचिव ने उपस्थित जनों को निर्देश दिए की राष्ट्रीय लोक अदालत में आपसी भाईचारे से ज्यादा से ज्यादा लंबित मामले व प्री लिटिगेटिव स्टेज पर मामलों का निपटान करवाएं। राष्ट्रीय लोक अदालत का ज्यादा से ज्यादा प्रचार प्रसार करें ताकि जमीनी स्तर पर आम लोगों को राष्ट्रीय लोक अदालत का फायदा मिल सके। प्राधिकरण सचिव ने बताया कि आपसी समझौते से हल हो सकने वाले मामलों में राष्ट्रीय लोक अदालत काफी कारगर सिद्ध हो रही हैं। 

लोक अदालत में सस्ता व सुलभन्याय मिलता है। राष्ट्रीय लोक अदालत में चेक बाउंस, धन वसूली मामले, आपराधिक मामले जिनमें कानूनी तौर पर समझौता किया जा सके। एक्सीडेंट क्लेम केस, श्रम और रोजगार संबंधी विवाद, बिजली पानी और अन्य बिल वैवाहिक विवाद, रखरखाव के मामले, भूमि अधिग्रहण मामले, सेवाएं संबंधी मामले, राजस्व मामले में अन्य सिविल और आपराधिक मामले निपटान होते रख सकते हैं। यदि आप अपने मुकदमों को दूसरे पक्ष के साथ समझौते के माध्यम से लोक अदालत द्वारा निपटाना निपटाना चाहते हैं तो आपका जो भी मुकदमा जिस न्यायालय में लंबित है आप इस न्यायालय में 12 दिसंबर तक किसी भी कार्य दिवस में जाकर अपने मामले पर विचार करवा सकते हैं। प्राधिकरण सचिव ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत से संबंधित अधिक जानकारी के लिए जिला वैकल्पिक विवाद समाधान केंद्र के फ्रंट ऑफिस या 01681-245 048 पर संपर्क कर सकते हैं।