फतेहाबाद में एएसपी दिव्यांशी सिंगला की बड़ी कार्रवाई, प्रेस की गाड़ी से की 70 लाख की अफीम जब्त
एनएच-9 नाकाबंदी की तलाशी के दौरान कार से 13 किलो 60 ग्राम अफीम बरामद हुई, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत करीब 70 लाख रुपये है।
Haryana News : हरियाणा के फतेहाबाद से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दे की फतेहाबाद पुलिस ने नशा तस्करों के तगड़ा एक्शन लिया है।
बता दे की पुलिस ने अचानक कार को रोका जिसपर प्रेस का स्टीकर लगा हुआ था, लेकिन जब पुलिस ने गाड़ी की तलाशी ली तो सब हैरान रह गए क्योंकि तलाशी के दौरान 13 किलो 60 ग्राम अफीम मिली है।
वहीँ पुलिस ने एक महिला सहित दो लोगों को काबू किया है। पकड़ी गई अफीम की कीमत 70 लाख रुपए बताई गई है।
MP के युवक हरियाणा की महिला गिरफ्तार
इस बारे में जानकारी देते हुए फतेहाबाद की एएसपी दिव्यांशी सिंगला ( ASP) ने बताया कि सीआईए रतिया की टीम एनएच-9 स्थित धांगड़ पुल के समीप नशा तस्करों की धरपकड़ के लिए गश्त एवं निगरानी कर रही थी।
इसी दौरान विश्वसनीय सूचना प्राप्त हुई कि ईश्वर लाल पुत्र मांगी लाल पाटीदार निवासी बरलाई,
जिला नीमच (मध्यप्रदेश) तथा सोना प्रजापति पत्नी सुनील प्रजापति निवासी बैजलपुर,
जिला रायसेन (मध्यप्रदेश) मध्यप्रदेश से भारी मात्रा में अफीम लेकर हरियाणा एवं पंजाब में सप्लाई करने आ रहे हैं।
एनएच-९ पर पुलिस की कार्रवाई
कुछ ही देर बाद मुखबिर द्वारा बताए गए विवरण के अनुसार होंडा सिटी कार नंबर DL-3CBA-2461 को रोककर नियमानुसार तलाशी ली गई। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने एनएच-9 स्थित धांगड़ पुल के समीप नाकाबंदी की।
तलाशी के दौरान कार से 13 किलो 60 ग्राम अफीम बरामद हुई, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत करीब 70 लाख रुपये है।
पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त कार को भी कब्जे में लेकर दोनों आरोपियों को मौके पर गिरफ्तार कर लिया।कार्रवाई के दौरान एक महत्वपूर्ण तथ्य भी सामने आया।
आरोपियों द्वारा इस्तेमाल की जा रही कार के आगे और पीछे ' *दैनिक सुदर्शन टुडे'* के स्टिकर लगे हुए थे। वहीँ इस मामले में कई अन्य नाम भी सामने आ सकते है। पुलिस अब मामले की गहनता से जाँच कर रही है।