Power Cut: रतलाम शहर के उंकाला रोड क्षेत्र में आज 2 घंटे का रहेगा पावर कट, दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक रहेगी बिजली गुल
Power Cut Update Ratlam: रतलाम शहर में आज बिजली कंपनी द्वारा बिलपांक फीडर पर 33 केवी लाइन में बिजली के तार लगाने का कार्य किया जाएगा। बिजली कंपनी द्वारा किए जाने वाले मेंटेनेंस कार्य के चलते शहर के उंकाला रोड क्षेत्र में आज 2 घंटे के पावर कट की घोषणा की गई है। शहर में आज लगने वाले दोपहर 12:00 से लेकर 2:00 तक 2 घंटे के पावर कट (power cut Ratlam) को लेकर किसी व्यक्ति को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े इसके लिए बिजली विभाग ने पहले ही सुचना जारी कर दी है।
इन क्षेत्रों में रहेगा आज पावर कट
बिजली कंपनी के अधिकारीयों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार रतलाम शहर में आज बिजली कंपनी द्वारा बुधवार (26 नवंबर) को बिलपांक फीडर पर 33 केवी लाइन में बिजली के तार लगाने काम किया जाएगा। बिलपांक फीडर पर 33 केवी लाइन में बिजली के तार लगाने के कार्य के दौरान रतलाम शहर के ऊंकाला रोड, जयभारत नगर, लंबी गली, सूरजमल जैन नगर, बजरंग नगर, सुदामा परिसर, शेरानीपुरा, हाऊसिंग समता परिसर, समता सिटी, बोर्ड कॉलोनी, अरिहंत परिसर और ऑफिसर कॉलोनी के रहवासियों को परेशानी हो सकती है। क्योंकि इन क्षेत्रों में इस दौरान दोपहर 12 से 2 बजे तक बिजली कल रहेगी। बिजली कंपनी द्वारा 12 से 2:00 बजे के बीच क्षेत्र वासियों को पावर कट के दौरान किसी प्रकार की परेशानी ना हो इसके लिए अपनी व्यवस्था करने की अपील की गई है।