Punjab School Holiday: पंजाब में 7 जुलाई तक बंद रहेंगें स्कूल? शिक्षा विभाग ने जारी किया स्पष्टीकरण
गर्मियों की छुट्टियों को 7 जुलाई तक बढ़ा दिया गया है। इस संबंध में स्थिति स्पष्ट करते हुए शिक्षा विभाग के एक उच्च अधिकारी ने बताया कि छुट्टियों में बढ़ोतरी की खबरें पूरी तरह से फर्जी और भ्रामक हैं।
Punjab Summer School Holiday Update : पंजाब प्रदेश में शिक्षा विभाग द्वारा गर्मी के मौसम में सभी सार्वजनिक और निजी स्कूलों में किए गए ग्रीष्मकालीन अवकाश (Summer Vacation) का आज अंतिम दिन है।
राज्य भर के स्कूलों में घोषित की गईं गर्मियों की छुट्टियां आज समाप्त हो रही हैं। कल यानी 1 जुलाई से सभी स्कूल नियमित रूप से खुल जाएंगे।
ऐसे में प्रदेश के अंदर लगातार बढ़ रहे तापमान और उमस भरी गर्मी की वजह से बच्चों के परिजनों की चिंताएं बढ़ गई है।
शिक्षा विभाग द्वारा जारी किए गए शेड्यूल के अनुसार प्रदेश के सभी सार्वजनिक स्कूलों में 30 जून तक अवकाश रहने और 1 जुलाई से निर्धारित समय पर स्कूलों की खुली के आदेश जारी हुए थे।
अफवाह पर शिक्षा विभाग ने दिया स्प्ष्टीकरण
बता दे की प्रदेश में लगातार बढ़ रहे तापमान और गर्मी की वजह से विभिन्न जिलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश (Summer Vacation Extend) आगे बढ़ाने हेतु परिजनों की मांग तेज हो गई है।
पिछले कुछ दिनों से मीडिया और सोशल मीडिया के एक हिस्से में यह अफवाह फैलाई जा रही थी कि गर्मियों की छुट्टियों को 7 जुलाई तक बढ़ा दिया गया है।
इस संबंध में स्थिति स्पष्ट करते हुए शिक्षा विभाग के एक उच्च अधिकारी ने बताया कि छुट्टियों में बढ़ोतरी की खबरें पूरी तरह से फर्जी और भ्रामक हैं। इनमें कोई सच्चाई नहीं है।
जुलाई महीने में 6 दिन रहेगी सभी स्कूलों में छुट्टियां
हरियाणा प्रदेश में छुट्टियों का इंतजार करें स्कूली बच्चों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। विभाग की ओर से जारी की गई जुलाई महीने की हॉलिडे लिस्ट (School Holiday list Punjab) के अनुसार प्रदेश के सभी सार्वजनिक और निजी स्कूलों में अगले महीने 6 दिन छुट्टियां रहेगी।
लिस्ट के अनुसार 5 जुलाई को रविवार के चलते बच्चों को जुलाई महीने में पहली छुट्टी मिलेगी।
इसके बाद 11 जुलाई को दूसरे शनिवार और 12 जुलाई को रविवार, 19 जुलाई को रविवार, 26 जुलाई को रविवार और 31 जुलाई शुक्रवार के दिन शहीद उधम सिंह जयंती के अवसर पर सभी स्कूलों में अवकाश रहेगा।
स्कूलों की छुट्टियों (School Holiday punjab) से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आप पंजाब शिक्षा बोर्ड की ऑफिशल वेबसाइट पर भी विजिट कर सकते हैं।
नोट - शिक्षा विभाग के अनुसार, पंजाब सरकार द्वारा छुट्टियों में किसी भी तरह का कोई विस्तार (extension) नहीं किया गया है।