2500 करोड़ के बजट से गूंजेगी मेवात में रेल की सीटी, IMT के साथ भी होगा विकास, 238 गांव की जमीन चिन्हित
दिल्ली-सोहना-नूंह-फिरोजपुर झिरका और अलवर रेलवे लाइन को मंजूरी दी है। केंद्रीय रेल बजट में मेवात क्षेत्र में रेलवे लाइन बिछाने के लिए बजट का प्रविधान किया गया है।
Haryana New Railway Line: हरियाणा के मेवात जिले में जल्द ही विकास की लहर दोड़नें वाली है। हरियाणा की भाजपा सरकार ने राज्य के मेवात क्षेत्र के चहुंमुखी विकास के लिए आधा दर्जन परियोजनाओं की घोषणा की है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आल इंडिया मेवाती पंचायत के प्रतिनिधियों के साथ संवाद के दौरान यह घोषणाएं की।
इन रेलवे नई लाइन को दी मंजूरी
अधिक जानकारी के लिए बता दे की केंद्रीय बजट में रेल मंत्रालय ने दिल्ली-सोहना-नूंह-फिरोजपुर झिरका और अलवर रेलवे लाइन को मंजूरी दी है। केंद्रीय रेल बजट में मेवात क्षेत्र में रेलवे लाइन बिछाने के लिए बजट का प्रविधान किया गया है।
104 किलोमीटर लंबी इस लाइन के लिए 2500 करोड़ रुपये का बजट मंजूर किया गया है। मंजूरी के बाद रेलवे ने लाइन के लिए बजट हेड खोल दिया है। जल्दी ही इस लाइन के लिए रेलवे की ओर से सर्वे शुरू किया जाएगा।
396 गांवों की जमीन की गई चिन्हित
वहीँ दूसरी तरफ आमजन के लिए अच्छी खबर सामने आ रही है की सरकार की स्वामित्व योजना (Ownership scheme) के तहत मेवात क्षेत्र को लाल डोरा मुक्त किया जा चुका है, जिसके तहत 396 गांवों की 1 लाख 25 हजार 158 संपत्तियां चिन्हित की गई थी, जिनमें से 99 प्रतिशत लाभार्थियों को मालिकाना हक दे दिया गया है। अब ये लोग सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने को तैयार रहें।
कार्यक्रम में ऑल इंडिया मेवाती पंचायत के प्रतिनिधियों ने मेवात में रेलवे लाइन बिछाए ( Haryana New Railway Line) जाने की परियोजना को मंजूरी दिए जाने पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का पगड़ी पहनाकर सम्मान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि मेवात क्षेत्र में पीने के पानी की आपूर्ति के लिए 50 करोड़ रुपये की लागत से नए उपकरण लगाए गए हैं।