{"vars":{"id": "114287:4880"}}

Sirsa News: धान का कटोरा कही जाने वाली सिरसा जिले की रानियां मंडी में बासमती की 7 किस्मों की हुई आवक

 

Sirsa News: सिरसा जिले में धान का कटोरा कही जाने वाली रानियां मंडी इन दिनों बासमती धान की प्रमुख किस्में 1401, 1509, 1718, 1885, 1847, पीबी-1 और पीआर-बिक्री के लिए पहुंच रही है। मंडी अधिकारियों के अनुसार इस बार 10 लाख 5 हजार 265 क्विंटल धान की आवक दर्ज की जा चुकी है, जबकि 9 लाख 73 हजार 406 क्विंटल का उठान हो चुका है। लगातार बढ़ रही आवक के चलते मंडी में खरीद का दौर तेजी से जारी है। रानियां खंड में इस बार 70 हजार 25 एकड़ भूमि पर धान की बिजाई हुई थी। जिसका प्रभाव अब मंडियों में रिकॉर्ड आवक के रूप में दिखाई दे रहा है। किसान बेहतर कीमतों की उम्मीद के साथ अपनी फसल लेकर मंडी पहुंच रहे हैं। 

अच्छी बारिश का किसानों को मिला लाभ 

इस बार हरियाणा प्रदेश में हुई अच्छी बारिश का किसानों की फसलों को भी लाभ मिला है। हरियाणा प्रदेश के सिरसा जिले में इस बार किसानों को धान की अच्छी फसल हुई है। यही कारण है कि जिले की विभिन्न मंडियों में धान की आवक अभी से तेज हो गई है। रनिया मंडी में अपनी धान की फसल लेकर पहुंचे खारिया गांव के किसान सुभाष बांदर ने बताया कि उन्होंने इस बार 10 एकड़ में धान की फसल की खेती की थी। इस बार जुलाई और अगस्त में अच्छी बारिश की वजह से उन्हें अन्य सालों की तुलना में धान की अच्छी पैदावार हुई है। सुभाष ने बताया कि मौसम अच्छा रहने की वजह से अब रबी की फसल भी अच्छी होने का अनुमान है। उन्होंने कहा कि हमारे गांव में लगभग सभी किसानों की खेतों में इस बार धान की अच्छी पैदावार हुई है।