{"vars":{"id": "114287:4880"}}

Power Cut News Ratlam: रतलाम शहर के कई क्षेत्रों में चार घंटे रहा आज पावर कट, गंगासागर टंकी का सप्लाई शेड्यूल बढ़ा आगे 

मध्य प्रदेश के रतलाम शहर में आज बिजली कंपनियों द्वारा सुबह 9:00 बजे से लेकर दोपहर 1:00 बजे तक 4 घंटे का पावर कट दिया गया। शहर में बिजली कंपनियों द्वारा लगाई जा रही पावर कट से लोगों को काफी परेशानी हो रही है।
 

Ratlam News: मध्य प्रदेश के रतलाम शहर में आज बिजली कंपनियों द्वारा सुबह 9:00 बजे से लेकर दोपहर 1:00 बजे तक 4 घंटे का पावर कट दिया गया। शहर में बिजली कंपनियों द्वारा लगाई जा रही पावर कट से लोगों को काफी परेशानी हो रही है। पाठकों को बता दें कि बिजली कंपनी बुधवार को लक्ष्मणपुरा फीडर पर आवश्यक मेंटेनेंस कार्य के चलते फीडर से जुड़े क्षेत्रों में 4 घंटे की निर्धारित बिजली कटौती की गई।  यह पावर कट सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक रहा। इस दौरान कर्मचारी लाइन की जांच, खराब इंसुलेटर और जोड़ों की मरम्मत, ढीले तारों को दुरुस्त करने सहित ट्रांसफार्मर और पोलों का निरीक्षण किया। मेंटेनेंस कार्य के कारण सखवाल नगर, जवाहर नगर, जनता कॉलोनी, पीएंडटी कॉलोनी, सैलाना यार्ड, रेलवे कॉलोनी यार्ड, लक्ष्मणपुरा सहित आसपास की कॉलोनियों की बिजली प्रभावित रही।

रात 2 बजे ठीक हुई पाइप लाइन, गंगासागर टंकी से सुबह दी सप्लाई, शेड्यूल आगे बढ़ा

रतलाम में दो दिन तक प्रभावित रहने के बाद मंगलवार सुबह गंगासागर टंकी से पानी की सप्लाई दी गई। हालांकि एक दिन जंप होने के कारण सप्लाई का शेड्यूल एक दिन आगे बढ़ गया है। इसे धीरे-धीरे करके वापस पूर्वनिर्धारित शेड्यूल में लाया जाएगा। फूटी पाइप लाइन को ठीक करने में जलप्रदाय अमले को रात 2 बज गई। उसके पंप चालू करके चेक किया गया। सब कुछ ठीक होने पर पूरे प्रेशर से पानी की लिफ्टिंग करके गंगासागर टंकी को भरा गया। बता दें कि दो दिन पहले राजबाग कॉलोनी के बीच से गुजर रही पाइप लाइन फूट गई थी। इससे टंकी नहीं भर पाने के कारण दो दिन से गंगासागर टंकी से जुड़े इलाकों में पानी नहीं बंट पा रहा था।