{"vars":{"id": "114287:4880"}}

Shambhu Border Update : दिल्ली-पंजाब जाने वाले ये रास्ते हुए शील... पुलिस ने जारी किया रूट डायवर्जन, देखें नए विकल्प 

प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे किसी भी तरह की असुविधा से बचने के लिए पुलिस द्वारा निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का ही उपयोग करें।
 

Shambhu Border Update : हरियाणा पंजाब और दिल्ली के लोगों के लिए इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है।  बता दे की पंजाब हरियाणा को जोड़ने वाला शंभू बॉर्डर बंद कर दिया गया है। सीमा बंद होने के कारण दिल्ली और पंजाब के बिच सफर करने वाले लोगों को काफी दिक्क्तों का सामना करना पड़ सकता है।  वहीँ सरकार ने नई व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए अंबाला पुलिस ने एक विस्तृत ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। 

अधिक जानकारी के लिए बता दे की प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे किसी भी तरह की असुविधा से बचने के लिए पुलिस द्वारा निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का ही उपयोग करें।
 
दिल्ली से पंजाब तक यह रूट रहेगा चालु 

दिल्ली से पंजाब की ओर यात्रा करने वाले चालकों के लिए निम्नलिखित वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं:

  1.  अंबाला छावनी 
  2.  चंडीगढ़ मार्ग 
  3.  लालड़ू 
  4. डेरा बस्सी
  5.  जीरकपुर 
  6.  पंजाब।

 लालड़ू या डेरा बस्सी से अन्य स्थानीय वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करके भी पंजाब की सीमा में प्रवेश कर सकते हैं।


 पंजाब से दिल्ली के लिए करें इस रूट का प्रयोग 

पंजाब की तरफ से दिल्ली की ओर जाने वाले वाहनों के लिए डायवर्जन इस प्रकार रहेगा:

  1. राजपुरा 
  2.  लालड़ू 
  3. डेरा बस्सी 
  4.  जीरकपुर 
  5.  अंबाला छावनी 
  6.  दिल्ली।


 पुलिस की अपील

 अधिक जानकारी के लिए बता दे की अंबाला पुलिस ने आम जनता और वाहन चालकों से धैर्य बनाए रखने तथा यातायात नियमों का पालन करने का आग्रह किया है। यात्रा शुरू करने से पहले नक़्शे को अच्छे से जाँच कर चले ताकि आपको किसी भी प्रकार की समय में देरी न हो और ना ही जाम का समस्या से झूझना पड़े।