हरियाणा में इन अधिकारीयों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई...शिक्षा विभाग ने सभी जिलों को भेजा फाइनल रिमाइंडर
विभाग ने साफ शब्दों में चेतावनी दी है कि यह मामला मोस्ट अर्जेंट और टाइम बाउंड श्रेणी का है और इसमें किसी भी तरह की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
Haryana News : हरियाणा से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। बता दें कि विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने सभी जिलों के शिक्षा अधिकारियों और जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को फाइनल रिमाइंडर भेज कर निर्देश दिया है की अप्रैल जून 2026 की स्कूल सेफ्टी क्वार्टरली प्रोग्रेस रिपोर्ट लंबित एक्शन टेकन रिपोर्ट विभाग को भेजी जाए।
बता दें कि यह रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों और राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की स्कूल सुरक्षा नीति के तहत अनिवार्य है।
शिक्षा निदेशालय ने अपने रिकॉर्ड का हवाला देते हुए बताया कि कई जिलों की पिछली चार तिमाहियों की रिपोर्ट अभी भी लंबित है।
विभाग ने साफ शब्दों में चेतावनी दी है कि यह मामला मोस्ट अर्जेंट और टाइम बाउंड श्रेणी का है और इसमें किसी भी तरह की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
अधिकारीयों पर होगी सख्त कार्रवाई
जारी हुए लेटर में कहा गया है कि कई जिलों ने अभी तक निर्धारित प्रारूप में स्कूल सुरक्षा रिपोर्ट नहीं भेजी है वहीं अब इसमें लापरवाही दिखाने वाले अधिकारियों के खिलाफ विभाग सख्त कार्रवाई करने की तैयारी कर रहा है।
इसके पीछे वजह यह भी है कि स्कूलों में सुरक्षा संबंधित गतिविधियां का सही से आकलन नहीं हो पा रहा है।
जिसके कारण जॉइंट मॉनिटरिंग कमेटी की समीक्षा प्रक्रिया भी प्रभावित हो रही है।
तत्काल तैयार करने के निर्देश
विभाग ने अधिकारियों से कहा है की लंबी रिपोर्ट तो को प्राथमिकता के आधार पर तत्काल तैयार कर निर्धारित प्रारूप में भेजा जाए जिससे वास्तविक स्थिति का आंदोलन हो पाए और मॉनिटरिंग कमेटी की समीक्षा प्रक्रिया भी अच्छे से पूरी हो पाए