Haryana Weather Update : हरियाणा में अचानक तापमान में 4 डिग्री की गिरावट, कल से बदलेगा मौसम, बारिश के आसार, मैप द्वारा समझें ताजा अपडेट
Haryana Weather Update : हरियाणा में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। प्रदेश में में फरवरी में मौसम के अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं। गर्मी और सर्दी के उतार चढ़ाव के बिच किसानों की फसलों को नुकशान पहुँच रहा है। वहीँ किसानों के लिए अच्छी खबर सामने आ रही है की प्रदेश में कल एक बार फिर मौसम का रुख बदलने वाला है। वहीँ बुधवार को हरियाणा के 7 जिलों में तापमान 28 डिग्री के पार चला गया। बाद में पारा 4 डिग्री तक गिर गया।
हरियाणा के कई जिलों के तापमान में गिरावट
अधिक जानकारी के लिए बता दे की मौसम विभाग के अनुसार, गुरुग्राम, कुरुक्षेत्र, अंबाला, नारनौल, सोनीपत और रोहतक में तापमान 24 से 25 डिग्री के बीच दर्ज किया। वहीं जींद ,करनाल, पानीपत में तापमान 23 से 24 डिग्री के बीच रहा। इसके अलावा बाकी प्रदेश में तापमान 25 से 26 डिग्री के बीच आँका गया है। लेकिन कल से फिर एक बार प्रदेश में मौसम बदलने वाला है।
हरियाणा में कल से बारिश के आसार
मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा में एक बार फिर पश्चिमी विश्वोभ एक्टिव होने वाला है। जिसके चलते लगातार 2 दिन बारिश के आसार बन रहे हैं। 14 से 16 फरवरी हरियाणा के कई जिलों में बूंदाबांदी के आसार जताए जा रहे हैं।
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग (एग्रीकल्चरल meteorology department) के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ का कहना है कि हरियाणा में मौसम आमतौर पर 15 फरवरी तक खुश्क रहने की संभावना है।
इस दौरान पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 14 फरवरी से 16 फरवरी के दौरान बीच-बीच में हवाओं में बदलाव आने से राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में बीच-बीच में आंशिक बादल छाए रहेंगे, परंतु 16 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ (Western disturbance) के आंशिक प्रभाव से दक्षिण पश्चिमी क्षेत्रों में कुछ एक स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी हो सकती है। इससे दिन के तापमान में हल्की गिरावट आने की संभावना है।