{"vars":{"id": "114287:4880"}}

भवन निर्माण श्रमिक संघ हरियाणा संबंधित भारतीय मजदूर संघ का तहसील अधिवेशन गांव जलालपुर कला में संपन्न हुआ

भवन निर्माण श्रमिक संघ हरियाणा संबंधित भारतीय मजदूर संघ का तहसील अधिवेशन गांव जलालपुर कला में संपन्न हुआ
 

भवन निर्माण श्रमिक संघ हरियाणा संबंधित भारतीय मजदूर संघ का तहसील अधिवेशन गांव जलालपुर कला में संपन्न हुआ, जिसकी अध्यक्षता श्रमिक संघ के प्रदेश अध्यक्ष रामहेर जांगड़ा ने की संचालन जोगिंदर सिंह ने किया। भारतीय मजदूर संघ के जिला मंत्री विनोद शर्मा की मौजूदगी में विचार मंथन के उपरांत भवन निर्माण श्रमिक संघ हरियाणा की जींद तहसील कार्य समिति का गठन किया गया, जिसमें सर्व समिति से कमला देवी को तहसील प्रधान, अजय अमरहेड़ी कृष्ण गढ़वाली जोगिंद्र सिंह को उपप्रधान, अशोक कुमार को सचिव, नसीब सिंह व राजेश को सहसचिव, कुलदीप सिंह को कोषाध्यक्ष, कांता देवी को कार्यालय सचिव, सीमा देवी को कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया।

इसी प्रकार वरिष्ठ सदस्य जोगिंद्र गढ़वाली को जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। इस अवसर पर उपस्थित श्रमिकों को संबोधित करते हुए श्रमिक संघ के प्रदेश अध्यक्ष राहमेर जांगड़ा ने कहा कि श्रम विभाग द्वारा बिना जांच के लगभग 125000 श्रमिकों के पंजीकरण को रद्द कर दिया गया जिसे प्रदेश भर के श्रमिकों में भारी रोष है। भारतीय मजदूर संघ के जिला मंत्री विनोद शर्मा ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को भारतीय मजदूर संघ की रीति-नीति के बारे में अवगत कराया। इस अवसर पर जोगिंद्र गढ़वाली, कृष्ण कुमार, अशोक कुमार, सीमा देवी, रोशनी देवी, कांता देवी, राजेश कुलदीप आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।