हरियाणा के अंबाला जिले के नारायणगढ़ में दौड़ेगी विकास की लहर, CM सैनी से मिला 337 करोड़ रुपये का तोहफा
पर्यावरण और जल संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए 223 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 325 अमृत सरोवर भी प्रदेश की जनता को समर्पित किए गए हैं।
Haryana News : हरियाणा के अंबाला जिले के लोगों के लिए बड़ी अच्छी खबर सामने आ रही है। बता दे की हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (Haryana CM) ने बुधवार को नारायणगढ़ में एक शानदार रैली का आयोजन किया।
इस दौरान जिले 337 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की बड़ी सौगात दी। बता दे की जिसका लाभ जिले के साथ साथ पुरे प्रदेश को मिलने वाला है।
7 महत्वपूर्ण स्वास्थ्य परियोजनाओं का शुभारंभ
अधिक जानकारी के लिए बता दे की मुख्यमंत्री ने कुल 7 महत्वपूर्ण स्वास्थ्य परियोजनाओं (health projects) का शुभारंभ किया।
नारायणगढ़ से शुरू की गई इन परियोजनाओं में 114 करोड़ रुपये की लागत से तैयार 7 स्वास्थ्य सेवाएं शामिल हैं।
पर्यावरण और जल संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए 223 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 325 अमृत सरोवर भी प्रदेश की जनता को समर्पित किए गए हैं।
मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में लोगो से क्या कहा ?
अधिक जानकारी के लिए बता दे की CM के दौरे में काफी भीड़ जुटी थी। इस दौरान उन्होंने लोगों को समारोह को संबोधित किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का यह अवसर पूरे हरियाणा के लिए ऐतिहासिक है। यह केवल विकास परियोजनाओं का उद्घाटन नहीं, बल्कि एक स्वस्थ और समृद्ध हरियाणा के निर्माण का हमारा संकल्प है। हमारी सरकार अपने तीसरे कार्यकाल में भी जनकल्याण के कार्यों को दोगुनी गति से आगे बढ़ा रही है।
आमजन को मिला नया अस्पताल
अधिक जानकारी के लिए बता दे की नारायणगढ़ का नागरिक अस्पताल अब 100 बेड की क्षमता वाला अत्याधुनिक हस्पताल बन गया है।
क्षेत्र के लोगों को बेहतर इलाज मुहैया कराने के लिए मुख्यमंत्री ने नागरिक अस्पताल में लगभग 32 करोड़ रुपये की लागत से बने नए 50 बेड के ब्लॉक का उद्घाटन किया। CM सैनी ने अपने हाथों से अस्पताल में एक ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट ( Public Helth UNit) का भी शुभारंभ किया गया।
विकास पर अब तक ₹858 करोड़ खर्च
अधिक जानकारी के लिए बता दे की आज की परियोजनाओं को मिलाकर अकेले नारायणगढ़ क्षेत्र के विकास पर अब तक ₹858 करोड़ खर्च किए जा चुके हैं।
पिछले साढ़े 11 वर्षों में नारायणगढ़ के लिए कुल 74 घोषणाएं की गई थीं, जिनमें से 61 पूरी हो चुकी है। जिले के लोगों को इन सभी परियोजना का अब भरपूर लाभ मिलने वाला है।